
साप्ताहिक राशिफल 8 जून से 14 जून 2026: जानिए, इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा
लग्नराशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 8 जून से 14 जून 2026 तक में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष राशिः
इस सप्ताह आपका संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा एवं मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके रुके हुए काम पूरे होंगे एवं आपकी नेतृत्व शक्ति की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी परंतु खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए आराम भी करें। प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा एवं शादी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। आपका शुभ रंग लाल है।
वृष राशिः
इस सप्ताह आप अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंददायक समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में धैर्य पूर्वक कार्यों को करें, साथियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी निवेश अवश्य करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। सफेद रंग आपके लिए लकी रहेगा।
मिथुन राशिः
इस सप्ताह आप अपनी वाणी से सभी को प्रभावित करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेवारियां मिल सकती है जिससे लाभ होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए किसी भी लालच में निवेश न करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए मानसिक तनाव से बचें। प्रेम संबंधों को अच्छा रखने के लिए खुलकर बातचीत करें। हरा रंग आपके लिए शुभ है।
कर्क राशिः
इस सप्ताह आप अपने परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है आपके खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए भावनाओं पर संतुलन रखें। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा। सिल्वर रंग आपके लिए शुभ है।
सिंह राशिः
इस सप्ताह आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी एवं सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए नियमित व्यायाम करें। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। सुनहरा पीला रंग आपके लिए शुभ है।
कन्या राशिः
इस सप्ताह आपको मेलजोल से लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करें तभी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए बजट बनाकर चलें। स्वास्थ्य में खान-पान पर ध्यान रखें अन्यथा पाचन संबंधी परेशानी आ सकती है। प्रेम संबंधों में अब आपको स्पष्टता दिखाई देगी। हल्का हरा रंग आपके लिए शुभ है।
तुला राशिः
इस सप्ताह आपके नए संपर्क बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मिलजुल कर कार्य करें तभी लाभ होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए अपने दिनचर्या को संतुलित करें। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। गुलाबी रंग आपके लिए लकी है।
वृश्चिक राशिः
इस सप्ताह आपको कम बोलना है एवं अधिक सुनना है जिससे लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में आप अपनी हर जिम्मेवारी को निभाने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए धन संबंधी कोई भी निर्णय बिना सोचे समय ना ले। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए तनाव न लें। प्रेम संबंधों में अपनी भावनाओं पर संतुलन रखें। मैरून रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
धनु राशिः
इस सप्ताह आपकी कोई यात्रा हो सकती है या किसी कार्यक्रम में जाने का योग बनेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे जिनका उपयोग करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं धन का लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए योग आदि करें आलस ना करें। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। पीला रंग आपके लिए शुभ है।
मकर राशिः
इस सप्ताह आप अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन ले। कार्य क्षेत्र में आप प्रगतिशील रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए लंबे निवेश पर ध्यान दें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए कोई भी भारी सामान ना उठाएं अन्यथा कमर में दर्द हो सकता है। लव लाइफ में आप दोनों को अपनी जिम्मेवारी का एहसास होगा। गहरा नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
कुंभ राशिः
इस सप्ताह आपके मित्रों से लाभ मिलेगा एवं सहयोग भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा से सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं अतिरिक्त आय बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए पूरी नींद ले। प्रेम संबंधों में कोई नया रिश्ता बन सकता है। आसमानी नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
मीन राशिः
इस सप्ताह आपकी मुलाकात आध्यात्मिक लोगों से होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी सोच समझ से कार्यों को पूर्ण करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए अनावश्यक खर्च न करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए पानी खूब पिए।प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। समुद्री हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
(नोटः साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)
#बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में






