साप्ताहिक राशिफल 1 जून से 7 जून 2026: जानिए इस सप्ताह आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा

साप्ताहिक राशिफल 1 जून से 7 जून 2026: जानिए इस सप्ताह आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा

लग्नराशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 25 मई से 31 मई 2026 तक में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। 

मेष राशि: 
इस सप्ताह आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा एवं नए लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी एवं आपकी सराहना होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी रुका हुआ धन मिल सकता है परंतु निवेश सोच समझकर करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए थकान से बच्चे अन्यथा सर दर्द हो सकता है। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपका लकी रंग लाल है। 

वृष राशि: 
इस सप्ताह आपकी बातों को परिवार एवं समाज में बहुत महत्व मिलेगा। कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेगी जिसे लाभ होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु अनावश्यक खर्च आ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सफेद रंग का अधिक प्रयोग करें। 

मिथुन राशि: 
इस सप्ताह आपका व्यक्तित्व बहुत ही प्रभावशाली रहेगा एवं संपर्क बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन का योग है एवं नए कामों की बागडोर संभालती पड़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी एवं धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए पूरी नींद ले। प्रेम संबंधों में अपनापन बढ़ेगा एवं मजबूती आएगी। हरा रंग आपके लिए शुभ है। 

कर्क राशि: 
इस सप्ताह आप अपने परिवार एवं मित्रों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे। कार्य क्षेत्र में पूर्व किए गए कार्यों का फल मिलेगा एवं आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी परंतु सप्ताह के अंत में धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खान-पान पर ध्यान दें अन्यथा पेट संबंधी समस्या का योग है। प्रेम संबंधों में पार्टनर का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सिल्वर रंग का अधिक प्रयोग करें। 

सिंह राशि: 

इस सप्ताह आप अपने नेतृत्व क्षमता से लोगों को आकर्षित करेंगे जिससे आपका सम्मान में वृद्धि होगी । कार्य क्षेत्र में आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सरहाना मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी एवं धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आप ऊर्जावान रहेंगे। प्रेम संबंधों को अच्छा रखने के लिए अहंकार ना करें। गोल्डन रंग आपके लिए शुभ है। 

कन्या राशि: 
इस सप्ताह मित्रों का साथ मिलेगा एवं समाज में आपकी छवि अच्छी रहेगी।। कार्य क्षेत्र मैं आपको नई योजनाओं पर काम करना चाहिए। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी एवं धन का लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए किसी भी प्रकार का तनाव न ले। प्रेम संबंधों में मजबूती के लिए अपनी बातों को स्पष्ट रूप से कहें। हल्का हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

तुला राशि: 
इस सप्ताह अपने सामाजिक रिश्तों में संतुलन बनाकर रखें। कार्य क्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी एवं धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए भारी सामान ना उठाएं अन्यथा पीठ दर्द की समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ है। 

वृश्चिक राशि: 
इस सप्ताह लोगों से बातचीत करते समय सावधानी रखें अन्यथा गलतफहमी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप बहुत सकारात्मक रहेंगे एवं कार्यों को अच्छी तरह से करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी अचानक धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए पर्याप्त नींद ले। प्रेम संबंधों को अच्छा करने के लिए गलतफहमियों को दूर करें। मैरून रंग आपके लिए शुभ है। 

धनु राशि: 
इस सप्ताह आप उत्साह से भरे रहेंगे एवं नए संपर्क बनेंगे। कार्यक्षेत्र के लिए समय बहुत अच्छा है एवं आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं रुका हुआ धन मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए योग आदि करें। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा एवं आपको खुशी प्राप्त होगी। पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

मकर राशि: 
इस सप्ताह आपका सामाजिक मेल-जोल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें एवं किसी भी कानूनी मामले से दूर रहे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं आय के नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए योग करें अन्यथा जोड़ों का दर्द हो सकता है। प्रेम संबंधों में हर बात को अपने दिल पर ना ले। काला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

कुंभ राशि: 
इस सप्ताह आपके नए संपर्क बनेंगे। कार्य क्षेत्र में आप बहुत रचनात्मक रहेंगे जिससे सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए मानसिक तनाव न लें। संबंधों को अच्छा करने के लिए ईगो से दूर रहे। नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

मीन राशि: 
इस सप्ताह आप बहुत धार्मिक और आध्यात्मिक रहेंगे। कार्य क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी एवं आप कार्यों को अच्छे रूप से करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खान-पान पर ध्यान दें अन्यथा कमजोरी महसूस हो सकती है। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी एवं सुकून मिलेगा। सी ग्रीन कलर आपके लिए शुभ रहेगा। 

(नोटः साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

#आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0