
साप्ताहिक राशिफल - 6 जुलाई से 12 जुलाई 2026
मेष राशि
इस सप्ताह आपका संपर्क नए लोगों से बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेवारियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु अनावश्यक खर्च न करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए पर्याप्त आराम करें अन्यथा थकान और सर दर्द की समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी एवं शादी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। लाल रंग आपके लिए लकी रहेगा।
वृष राशि
यह सप्ताह आपके रुके हुए कार्यों को पूर्ण करेगा। कार्य क्षेत्र मे सहयोगियों का पूर्ण साथ मिलेगा । आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए निवेश सोच समझकर करें।स्वास्थ्य के लिए खानपान को संतुलित रखें अन्यथा पेट संबंधी समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत होगा। सफेद रंग आपके लिए शुभ है।
मिथुन राशि
इस सप्ताह आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी जिससे आपका नाम होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी धन लाभ होगा परंतु जल्दी बाजी में कोई निर्णय न ले। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए तनाव ना लें एवं पर्याप्त नींद ले। प्रेम संबंधों को अच्छा रखने के लिए खुलकर बातचीत करें। हरा रंग आपके लिए लकी रहेगा।
कर्क राशि
इस सप्ताह आपको परिवार और मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा एवं वरिष्ठों की सराहना मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी आय और खर्च में संतुलन बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए योग एवं ध्यान करें जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम संबंधों में आपके रिश्ते मजबूत होंगे। सिल्वर रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
सिंह राशि
इस सप्ताह आपको अपने दोस्तों के साथ बहुत अच्छा महसूस होगा। कार्य क्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी एवं पदोन्नति भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु अधिक परिश्रम ना करें। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बीतेगा। सुनहरा रंग आपके लिए शुभ है।
कन्या राशि
इस सप्ताह आप अपनी योजनाओं को पूर्ण करेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आप अपने कार्यों से सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं पुराने निवेश का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खान-पान पर ध्यान दें अन्यथा त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर विवाद ना करें। हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
तुला राशि
इस सप्ताह समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों के साथ मिलकर कार्य करें लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए नियमित व्यायाम करें। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा एवं रिश्ता मजबूत होगा। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ है।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आप आत्मलोकन करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप कठिन कार्यों को भी पूर्ण कर लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए तनाव ना लें एवं रक्तचाप का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों को अच्छा रखने के लिए धैर्य बनाए रखें। मैरून रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
धनु राशि
इस सप्ताह कोई यात्रा हो सकती है जिससे आपको लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आप आपको नए अवसर मिलेंगे जो की सफलता की ओर ले जाएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं आय के नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए योग आदि करें। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पीला रंग आपके लिए शुभ है।
मकर राशि
यह यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा एवं वरिष्ठों का सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी संपत्ति संबंधी मामले सुलझेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए हड्डियों और जोड़ों का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ बहुत सुखद समय व्यतीत होगा। नीला रंग आपके लिए शुभ है
कुंभ राशि
इस सप्ताह नए लोगों से संपर्क होगा। कार्यक्षेत्र में नए विचारों से सफलता मिलेगी एवं टीमवर्क से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में खर्च बढ़ सकता है बजट बनाकर चलें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए पानी पर्याप्त मात्रा में पिए। प्रेम संबंधों में साथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। आसमानी रंग आपके लिए शुभ है।
मीन राशि
इस सप्ताह आपका सम्मान बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी धन संबंधी योजनाएं सफल होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आप ऊर्जावान रहेंगे। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी एवं विवाह का प्रस्ताव भी आ सकता है। पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
#ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...






