साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 नवंबर 2026ः जानिए इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है

साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 नवंबर 2026ः जानिए इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है


लग्नराशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 9 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। 

मेष राशिः 
इस सप्ताह परिवार और मित्र के साथ संबंध बेहतर होंगे एवं किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेवारी मिल सकती है एवं व्यापार में भी लाभ होगा। आमदनी अच्छी रहेगी परंतु अनावश्यक खर्च न करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए थकान और मानसिक तनाव से बचें एवं पर्याप्त नींद लें। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा एवं साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। लाल एवं नारंगी रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

वृषभ राशिः 
इस सप्ताह सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी एवं परिवार का सहयोग भी मिलेगा। कार्य क्षेत्र में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी एवं वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें एवं निवेश को समझ कर करें। अपने खान-पान पर ध्यान दें एवं पेट और गले से जुड़ी परेशानियों को नजर अंदाज न करें। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगे। सफेद और हल्का गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

मिथुन राशिः 
इस सप्ताह नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा एवं आपकी वाणी और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में आप व्यस्त रहेंगे एवं नई योजनाओं पर काम करने का स्थान मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी परंतु अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए मानसिक तनाव और नींद की कमी से बचें। प्रेम संबंधों में किसी भी तरह की गलतफहमी को बातचीत के द्वारा दूर करें। हरा रंग आपके लिए शुभ है। 

कर्क राशिः 
इस सप्ताह परिवार और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी एवं किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी जल्दी बाजी में कोई निर्णय न लें।आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए बजट बनाकर चलें अन्यथा घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य में मौसमी परेशानी और थकान हो सकती है इसलिए दिनचर्या को नियमित रखें। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ भावनात्मक निकटता बढ़ेगी एवं परिवार का सहयोग भी मिलेगा। ग्रीन कलर आपके लिए शुभ है। 

सिंह राशिः 

इस सप्ताह समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी एवं प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में आपको मेहनत का फल मिलेगा परंतु अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चले। आर्थिक स्थिति में आय के अवसर मिलेंगे लेकिन अनावश्यक खर्चे से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए आंखों और सर दर्द संबंधी परेशानी पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा परंतु अहंकार को आगे ना आने दे। सुनहरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

कन्या राशिः 
इस सप्ताह आपके सुझावों को महत्व दिया जाएगा एवं समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में योजना बना के काम करें तभी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी बचत पर विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए दिनचर्या को नियमित रखें एवं पाचन संबंधी समस्या न होने दे। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा एवं विवाह का प्रस्ताव भी मिल सकता है। हल्का हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

तुला राशिः 
इस सप्ताह सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी एवं पुराने परिचितों से मुलाकात की हो सकती है। नौकरी एवं व्यापार में नए अवसर मिलेंगे परंतु साथियों के साथ मिलकर कार्य करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं धन प्राप्ति होगी परंतु दिखावे का खर्च न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा तनाव को कम करने के लिए योग आदि करें। प्रेम संबंधों मधुरता रहेगी एवं विवाह का प्रस्ताव भी मिल सकता है। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

वृश्चिक राशिः 
इस सप्ताह किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में सोच समझकर बोलें।कार्य क्षेत्र में धैर्य रखें एवं नई जिम्मेवारी लेने से पहले अपनी क्षमता को देखें। आमदनी और खर्चे में संतुलन बनाकर चले एवं जोखिम भरे निवेश से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए तनाव न लें एवं दिनचर्या को नियमित रखें। प्रेम संबंधों में धीरज से काम लें एवं किसी के प्रकार का संदेह ना करें। मैरून रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

धनु राशिः 

इस सप्ताह समाज में आपकी सक्रियता बढ़ेगी एवं किसी धार्मिक या सामाजिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे एवं यात्रा से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में लाभ के योग बनेंगे एवं पुरानी आर्थिक समस्या में राहत मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आप ऊर्जावान रहेंगे परंतु खान-पान में लापरवाही ना करें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा एवं साथी के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

मकर राशिः 
इस सप्ताह आपकी सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है एवं आपकी मेहनत और व्यवहार की सराहना होगी। कार्य क्षेत्र में काम का दबाव बनेगा परंतु मेहनत से अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी परंतु बचत अवश्य करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए जोड़ों के दर्द और थकान के प्रति सावधानरहे। प्रेम संबंधों को अच्छा रखने के लिए रिश्ते में समय दें एवं साथी की भावनाओं को समझें। नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

कुंभ राशिः 
इस सप्ताह नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभदायक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं सफल होगी एवं नौकरी बदलने का अवसर भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी आय के नए साधन बनेंगे परंतु धन के लेनदेन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए मानसिक शांति बनाए रखें एवं पर्याप्त नींद ले और व्यायाम भी करें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी एवं उत्साह बना रहेगा। आसमानी रंग आपके लिए शुभ है। 

मीन राशिः 

इस सप्ताह सामाजिक और पारिवारिक जीवन में सहयोग मिलेगा एवं दूसरों की मदद करने से सम्मान बनेगा। सरकारी क्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं परंतु धैर्य और मेहनत से सफलता मिलेगी। धन संबंधी मामलों में सोच समझकर निर्णय लें एवं अनावश्यक खर्च न करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए तनाव एवं थकान से बचें एवं दिनचर्या को नियमित रखें। प्रेम संबंधों में समय अच्छा रहेगा एवं साथी का भावनात्मक सहयोग भी मिलेगा। पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

(नोटः साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

#Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0