साप्ताहिक राशिफल  31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 ;  जानिए, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है

साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 ; जानिए, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है


लग्नराशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। 

मेष राशिः  
इस सप्ताह आप बहुत सक्रिय रहेंगे एवं किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपका संपर्क बनेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। आर्थिक स्थिति में आए के नए अवसर बनेंगे लेकिन अनावश्यक खर्च न करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए थकान को नजरअंदाज ना करें एवं पूरी नींद ले। प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा। लाल रंग आपके लिए शुभ है। 

वृष राशिः  
इस सप्ताह आपकी संतुलित और शांत छवि समाज में मजबूत होगी। रुका हुआ काम तेजी से पूरा होगा परंतु नौकरी बदलने का विचार ना करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए धन का संचय करें एवं निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए खान-पान का संतुलन रखें एवं पानी अवश्य पिए। संबंधों में पार्टनर के साथ भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

मिथुन राशिः 
इस सप्ताह आप अपनी बातचीत से सभी को प्रभावित करेंगे एवं नए संपर्कों से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको मीडिया के उपयोग से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं आय के नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए मानसिक तनाव ना लें एवं आराम के लिए भी समय निकाले। प्रेम सम्बन्धों में रोमांस बढ़ेगा एवं पुराना रिश्ता भी फिर से आ सकता है। पीला रंग आपके लिए शुभ है। 

कर्क राशिः  
इस सप्ताह आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कार्य का दबाव महसूस होगा परंतु आपको अपनी मेहनत का परिणाम भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए बजट बनाकर चलें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए किसी भी प्रकार का भावनात्मक तनाव न लें। प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता बढ़ेगी एवं अपने पार्टनर से खुलकर बातचीत करें। सफेद रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

सिंह राशिः  
इस सप्ताह आपकी नेतृत्व क्षमता का सम्मान होगा एवं लोगों के बीच में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिल सकता है एवं नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु विलासिता की वस्तुओं पर अधिक खर्च न करें। आप ऊर्जावान रहेंगे परंतु अत्यधिक कम ना करें। प्रेम संबंधों में आकर्षण एवं उत्साह बना रहेगा। सुनहरा रंग आपके लिए शुभ है। 

कन्या राशिः 
इस सप्ताह आप अपनी सोच और समझदारी से लोगों को प्रभावित करेंगे। कार्यक्षेत्र में योजना बनाकर काम करें जिससे सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए बचत करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए अपने खान-पान को नियमित रखें अन्यथा पाचन संबंधी समस्या आ सकतीहै। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी एवं विवाह का प्रस्ताव भी आ सकता है। नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

तुला राशिः  
इस सप्ताह आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा एवं किसी समारोह में महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। कार्य क्षेत्र में टीमवर्क के साथ कार्य करें एवं निर्णय सावधानी से लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और पुराना भुगतान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए योग आदि करें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी एवं रिश्ते बेहतर होंगे। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ है। 

वृश्चिक राशिः  
इस सप्ताह आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व सभी को प्रभावित करेगा परंतु अपनी वाणी पर ध्यान दें। कार्य क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा रहेगी परंतु आप रणनीति बनाकर चले। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए तनाव ना लें एवं थकान ना होने दे। प्रेम संबंधों को अच्छा रखने के लिए अधिकार ना जताए अन्यथा तनाव हो सकता है। मैरून रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

धनु राशिः  
इस सप्ताह आप नए लोगों से जुड़ेंगे एवं यात्रा में प्रभावशाली संपर्क बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र में आप किसी नई दिशा पर काम करेंगे एवं वरिष्टों का समर्थन भी प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में आए के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेगा इसीलिए लंबी अवधि का निवेश करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप ऊर्जावान रहेंगे परंतु अपनी दिनचर्या ना बिगाड़े। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएगा एवं अपने पार्टनर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

मकर राशिः  
इस सप्ताह आपकी जिम्मेदार और गंभीर छवि सभी के सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी भी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी एवं बचत की योजना बनाएं। आपको कमर एवं गर्दन संबंधी परेशानी हो सकती है इसलिए आराम करने पर भी ध्यान दें। प्रेम संबंधों में स्थिरता रहेगी एवं पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर अच्छी बातचीत होगी। भूरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

कुंभ राशिः  
इस सप्ताह आप अपनी सोच से लोगों को आकर्षित करेंगे और आपके मित्र भी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने नए आइडिया को कार्यान्वित कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी अतिरिक्त कमाई का रास्ता भी खुलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए अपने स्क्रीन टाइम को कम करें एवं पूरी नींद ले। प्रेम संबंधों में अचानक एक नए पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। आसमानी रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

मीन राशिः  
इस सप्ताह आपकी विनम्रता से लोग बहुत प्रभावित होंगे एवं परिवार का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी एवं रुके हुए काम भी आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी परंतु उधार देने से बचे। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए अपनी भावनाओं पर ध्यान दें एवं पर्याप्त आराम करें। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी एवं किसी से प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। समुद्री हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

(नोटः साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

#उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0