पढ़ा हुआ तुरंत भूल जाते हैं दिमाग में छप जाएंगी किताबें आज ही आज़माएं ये 5 सुपर स्टडी ट्रिक्स

पढ़ा हुआ तुरंत भूल जाते हैं दिमाग में छप जाएंगी किताबें आज ही आज़माएं ये 5 सुपर स्टडी ट्रिक्स


​प्रतियोगी परीक्षाओं  की तैयारी कर रहे छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती पढ़ा हुआ याद रखना होती है। घंटों किताबों के सामने बिताने और बार-बार पढ़ने के बावजूद परीक्षा हॉल में पहुंचते ही मुख्य तथ्य और कॉन्सेप्ट दिमाग से गायब होने लगते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो परेशानी आपकी याददाश्त में नहीं बल्कि आपके पढ़ने के तरीके में है।


​शिक्षा और करियर विशेषज्ञों के अनुसार रट्टा मारने की पारंपरिक तकनीक के बजाय वैज्ञानिक और आधुनिक स्टडी टेक्निक्स को अपनाकर आप किसी भी कठिन विषय को लंबे समय तक याद रख सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 असरदार स्टडी टेक्निक्स के बारे में:



​SQ3R टेक्निक सर्वे क्वेश्चन रीड रिसाइट रिव्यू


यह किसी भी चैप्टर या विषय को गहराई से समझने की सबसे बेहतरीन विधि है। इसमें सबसे पहले पूरे पाठ पर एक सरसरी नज़र डालें। इसके बाद विषय से जुड़े सवाल तैयार करें। फिर जवाब खोजने के लिए ध्यान से पढ़ें उसे बोलकर या मन में दोहराएं  और अंत में पूरे पाठ का रिव्यू करें।


​स्पेस्ड रेपिटीशन 

वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि इंसान का दिमाग एक निश्चित समय बाद जानकारी भूलने लगता है। इसे रोकने के लिए स्पेस्ड रिवीजन सबसे कारगर है। किसी भी टॉपिक को पढ़ने के बाद अगले दिन उसका पहला रिवीजन करें। इसके बाद तीसरे दिन फिर एक हफ्ते बाद और उसके बाद 15 दिनों के अंतराल पर उसे दोबारा दोहराएं। इससे जानकारी शॉर्ट-टर्म मेमोरी से लॉन्ग-टर्म मेमोरी में शिफ्ट हो जाती है।


​ PQ4R मेथड प्रीव्यू क्वेश्चन रीड रिफ्लेक्ट रिसाइट रिव्यू

यह तकनीक विशेष रूप से जटिल और लंबे विषयों को याद रखने में मदद करती है। इसमें पढ़ने से पहले मुख्य हेडिंग्स को देखा जाता है और सवाल बनाए जाते हैं। पढ़ने के दौरान तथ्यों को अपने दैनिक जीवन के उदाहरणों से जोड़ा जाता है जिससे विषय आसानी से समझ में आ जाता है।



​फेमैन टेक्निक 

महान भौतिक विज्ञानी रिचर्ड फेमैन द्वारा विकसित यह तकनीक कॉन्सेप्ट क्लियर करने का सबसे सटीक तरीका है। इसमें आप जो भी पढ़ते हैं, उसे किसी 8-10 साल के बच्चे को समझाने की शैली में बेहद सरल भाषा में खुद को या किसी दोस्त को समझाएं। जहां भी आप अटकते हैं समझ जाएं कि उस हिस्से को दोबारा पढ़ने की जरूरत है।


​माइंड मैपिंग 


अगर आप तस्वीरों और डायग्राम के जरिए बेहतर सीखते हैं तो यह तकनीक आपके लिए है। एक सादे कागज के बीच में मुख्य विषय का नाम लिखें और उससे निकलती हुई शाखाओं के रूप में सब-टॉपिक्स और मुख्य बिंदुओं को अलग-अलग रंगों से दर्शाएं। विजुअल नोट्स होने के कारण परीक्षा के समय इन्हें रिवाइज करना बेहद आसान और त्वरित हो जाता है।


​इन आधुनिक तकनीकों को अपनी दैनिक पढ़ाई में शामिल करके आप न केवल अपना समय बचा सकते हैं बल्कि परीक्षा में बेहतर स्कोर भी हासिल कर सकते हैं।


हेमलता शर्मा जयपुर

#5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0