इस दीवाली आपका लुक हो परफेक्ट

इस दीवाली आपका लुक हो परफेक्ट

आप भारतीय परिधानों में स्मार्ट लुक पाना चाहती हैं तो आपके लिए अनारकली सूट सबसे अच्छा रहेगा। बस इसके साथ सही एक्सेसरीज का चुनाव कीजिए और हो जाइए तैयार पार्टी में शान बढाने के लिए। मुगल काल का ये गार्मेंट पिछले कुछ सालों से फिर से चलन में हैं। इसे हर तरह के पार्टी या फंक्शनमें आप पहन सकते हैं जो आपको परफेक्ट लुक देगा। आपको बता दें कि अनारकली सूट में भी कई तरह के बदलाव आए है जो हर किसी को बेहद ही पसंद आ रहे हैं।

आजकल अनारकली सूट फैशन में भी हैं। इनमें महिलाओं का व्यक्तित्व अलग ही उभर कर आता है, आप इसे ट्रेडिशनल और ट्रेन्डी का मिक्स एंड मैच भी कह सकती हैं। इसका स्टाइल ही कुछ ऐसा है कि कई फैशन डिजाइनरों ने इसे अपने फैशन शो का हिस्सा भी बनाया। इस तरह के कुर्ते की लम्बाई ज्यादा होती है, साथ ही ये कुर्ते घेरावदार भी होते हैं।

#पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0