Vastu Tips: घर की इस दिशा में होना चाहिए आपका किचन, नहीं लगेगा वास्तु दोष

Vastu Tips: घर की इस दिशा में होना चाहिए आपका किचन, नहीं लगेगा वास्तु दोष

कितना भी अमीर व्यक्ति क्यों ना हो यदि वास्तु दोष लग जाए तो राजा व्यक्ति भी रंक बन जाता है। वास्तु शास्त्र की परंपरा सदियों पुरानी है प्राचीन समय से राजभवनों में भी वास्तु शास्त्र की मान्यता रही है। आपको बता दे कि, घर का निर्माण करते समय वास्तु के नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए यदि एक बार वास्तु दोष लग गया तो जिंदगी तहस-नस हो जाती है। आज इस आर्टिकल में हम आपके घर के किचन की दिशा के बारे में बताएंगे, क्योंकि वास्तु के कई नियम इससे जुड़े होते हैं। यही कारण है कि घर में नेगेटिविटी भी पैदा होती है ऐसे में वास्तु के नियम को देखना महत्वपूर्ण माना जाता है।

रसोई की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर का कीचड़ हमेशा अग्नि कोण में होना चाहिए यानी कि यह पूर्व दक्षिण-दिशा में होना चाहिए। इतना ही नहीं ऐसा भी माना जाता है कि इस दिशा में खाना बनाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और कभी वास्तु दोष नहीं लगता। इसके अलावा घर में एन का भंडार भरा रहता है परिवार के सदस्य हमेशा खुश रहते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान
किचन में यदि चूल्हा रखा हुआ है तो इसकी दिशा मुख्य रूप से अग्नि कोण की दिशा में होनी चाहिए क्योंकि अग्नि देव की सर्वश्रेष्ठ दिशा मानी जाती है।

अगर आपके किचन में पानी का नल लगा हुआ है, तो इसे ईशान कोण में होना चाहिए। यह उत्तर-पूर्व दिशा में होता है, क्योंकि इस दिशा में जल देवता वरुण देव का स्थान माना जाता है।

किचन के रंग की बात करें तो यह खास महत्व रखता है वास्तु के नियम के अनुसार किचन में पीला रंग, हल्का लाल रंग या गुलाबी रंग करना चाहिए। इतना ही नहीं कभी भी किचन से सटा हुआ बाथरुम नहीं होना चाहिए अशुभ माना जाता है इससे घर की बरकत में कमी आती है।


#क्या सचमुच लगती है नजर !



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0