Vastu Tips: किचन में कभी ना करें ये गलतियां, हो जाएगी पैसों की किल्लत

Vastu Tips: किचन में कभी ना करें ये गलतियां, हो जाएगी पैसों की किल्लत

वास्तु शास्त्र के अपने कई नियम सुने होंगे जो हमारे घर ऑफिस किचन गार्डन हर चीज पर लागू होती है। अगर आप इस नियम अनुसार कार्य करते हैं तो अपने जीवन में कभी परेशान नहीं होते। वही आज हम घर की किचन के वास्तु के बारे में बात करेंगे जहां अक्सर गृहणियां अपना ज्यादा समय बिताती हैं। अगर आप अपने किचन में कुछ गलतियां करती है तो आपको आर्थिक नुकसान होता है जिससे बचना चाहिए।

किचन में ना करें यह गलती
हमारे घर के किचन में अग्नि, जल  सभी तत्व होते हैं। ऐसे में आपके घर के पूजा पाठ वाले स्थान के साथ ही किचन का निर्माण करना चाहिए। इसके अलावा महिलाओं को कभी भी किचन में जूते चप्पल लेकर नहीं जाना चाहिए।

आजकल हर घर में किचन में कूड़े की बाल्टी होती है अगर आप उसे कहीं भी रखते हैं तो कर्ज में डूब सकते हैं। इसलिए ध्यान रखें की किचन में कूड़े की बाल्टी ना रखें इस किचन के बाहर रखिए।

रसोई घर की दीवार के रंगों का भी विशेष ध्यान रखें इसमें आपको नीला हरा सफेद रंग नहीं करना चाहिए यह आर्थिक तंगी का प्रतीक होता है। इसके अलावा आप किचन की दीवारों पर पीला नारंगी ऑफ व्हाइट कलर कर सकती हैं।

आप रसोई के पास बाथरूम को न बनवाएं इससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है और आप वास्तु दोष के शिकार हो जाते हैं बाथरूम के पास किचन होने से आप कर्ज तले दब जाएंगे।

अगर आपके किचन में पानी का नल हमेशा टपकती ही रहता है तो यह आर्थिक नुकसान का संकेत है इसलिए जल्द से जल्द इसे ठीक कर लीजिए नहीं तो आपको पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

कई बार ऐसा भी होता है कि लोग खाना खाने के बाद किचन में बर्तनों को झूठा ही छोड़ देते हैं ऐसा नहीं करना चाहिए महिलाओं को रात में सारे जूठे बर्तन धोकर सोना चाहिए इस तरह से आर्थिक परेशानी नहीं होती।

किचन में मां लक्ष्मी का वास होता है इसलिए आपको अपने किचन में हमेशा साफ सफाई रखना चाहिए अगर आप ऐसा नहीं करती है तो आपके जीवन में आर्थिक संकट आ सकता है।

#जानिये, दही जमाने की आसान विधि



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0