घर में भूलकर भी इस दिशा में न लगाए आईना, ध्यान रखें आकार का

घर में भूलकर भी इस दिशा में न लगाए आईना, ध्यान रखें आकार का

आईना वैसे तो चेहरा देखने के काम आता है लेकिन आजकल इसका इस्तेमाल घर की साज-सज्जा के लिए भी किया जाने लगा है। अलग – अलग आकार और साइज के आईने आपके  घर को और भी सुंदर बना देते है। लेकिन अक्सर हम शीशा या आईना लगाते समय वास्तु शास्त्र का ध्यान रखना भूल जाते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दिशाओं और आईने के आकार का महत्व बहुत अधिक है। इसलिए घर में आईना लगाते समय आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। 
कैसा हो आईने का आकार - घर में गोल आईना लगाना वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है। तो आप गोल की बजाए आयताकार या वर्गाकार मिरर का प्रयोग कर सकते है। इस आकार का आईना अधिक शुभ होता होता है। 
किस दिशा में ना लगाए आईना - आईने को कभी भी घर में दक्षिण, पश्चिम दिशा और आग्नेय कोण वाली दीवार पर ना लगाए। इस दिशा में लगा आईना अशुभ माना जाता है। इन दिशाओं में शीशा लगाने से भय और डर का माहौल बनता है। साथ ही घर में कलह भी हो सकती है। इसलिए घर की दूसरी दिशाओं में आईने का प्रयोग करना ज्यादा बेहतर होगा। 
कहां लगाए घर में शीशा - तिजोरी या लॉकर के सामने आईना लगाया जा सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी या लॉकर के सामने आईना लगाने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और जीवन में तरक्की मिलती है।वहीं पूर्व और उत्तर दिशा में शीशा लगाना शुभ माना जाता है क्यूंकि यह दिशा भगवान कुबेर का केंद्र है। 
न रखें घर में टूटा आईना - टूटे हुए शीशे से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिससे आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अपने घर में कभी भी टूटा हुआ शीशा न रखें। ऐसा माना जाता कि अचानक आईना टूटने का मतलब कोई आती हुई मुसीबत टल गई।

#गोपी बहू कितना ग्लैमर अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0