सर्दी के मौसम में प्यार को जवां और खुशनुमा बनाने के लिए...

सर्दी के मौसम में प्यार को जवां और खुशनुमा बनाने के लिए...

हर मौसम में प्यार का अपना एक अलग एहसास और अंदाज होता है। वैसे तो बारिश को प्यार का आदर्श मौसम कहा जाता है लेकिन सर्दी का मौसम भी कुछ कम नहीं। हल्की-हल्की गुलाबी ठंड के शुरू होते ही अपने हमदम की बांहों की गर्माहट में खो जाने की सुखद अनुभूति दिल-दिमाग में गुदगुदी मचाने लगती है। अपने प्यार के साथ एक ही ब्लेंककेट में सारी रात गुजार देने का प्यारा एहसास यकायक ही उत्साह और उमंग से भर देता है। हेल्दी सीजन कहे जाने वाले इस मौसम में आपका प्यार भी हेल्दी हो जाता है।

कूल-कूल मौसम में अपने प्यार को जवां और खुशनुमा बनाने के लिए अपनाएं ये कुछ हॉट-हॉट टिप्स-

ठंड में आग जलाकर उसके पास अपने हमदम को अपनी बांहों में लें। ठंड में रोमांस का इससे अच्छा विकल्प भला क्या हो सकता है।

सुबह जॉगिंग जैसे वर्कआउट के बाद थोडी देर पार्क की किसी बेंच पर हाथों में हाथ डाल कर बैठें। सुबह के इस छोटे से रोमांस की याद आपके और आपके पार्टनर के होंठों पर अचानक ही मुस्कान का कारण बन जाएगी।

ठंड के मौसम का रम, वाईन के साथ मजा लें। आपकी बॉडी को गर्म रखने के साथ ही यह आपके प्यार के लम्हों को और हसीन बना देगी।

#लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0