दफ्तर में प्रमोशन मिलने पर ऎसे करें व्यवहार

दफ्तर में प्रमोशन मिलने पर ऎसे करें व्यवहार

अब आप बॉस बन चुके हैं अपनी डेस्क के और आपको उन्हीं लोगों से काम लेना प़ड रहा है, जो कल तक आपके दोस्त थे। अब आपकी रिलेशनशिप उनसे दोस्त की न रहकर बॉस व कलिग वाली जो हो गई है। भले ही आप बॉस बन गए हैं, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं कि आप अपने दोस्तों को अतीत समझकर भूलकर जाएं। अपने कॉलीग्स से सीधे डील करें। भले ही अब आप उनके इंचार्ज हैं और हो सकता है कि वे आपके साथ इतना कम्फर्ट फील न कर पा रहे हों, जितना कि पहले कर पाते थे। ऎसे में आपका फर्ज बनता है कि आप उनको दोस्त की तरह ट्रीट करें और ऎसा माहौल दें कि वे आपके साथ कम्फर्टेबल रह पाएं। उन्हें बीच-बीच में लंच व कॉफी के लिए इन्वाइट करें।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0