अर्जुन रामपाल के बारे में कुछ अनजानी बातों के बारे में...

अर्जुन रामपाल के बारे में कुछ अनजानी बातों के बारे में...

फैशन वल्र्ड से लेकर ग्लैमर जगत में अपने कमाल के लुक और एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले अर्जुन रामपाल आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इनका जन्म 26 नवंबर 1972 को जबलपुर में हुआ था। तो आइये जानते हैं अर्जुन रामपाल के बारे में कुछ अनजानी बातों के बारे में...

अर्जुन रामपाल ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। मगर बाद में उन्होंने अभिनेता, प्रोड्यूसर और टेलीविजन होस्ट के रूप में भी पहचान बनाई। अर्जुन ने अपने अभिनय की शुरूआत 2001 में फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से किया था। इस में फिल्म में उनका रोल एक मॉडल का ही था। उन्होंने अपने अभिनय और काबिलियत से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा नवोदित अभिनेता के तौर पर उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार में नामांकन भी मिला स्टार स्क्रीन और आइफ अवॉड्स में उन्हें नवोदित अभिनेता का पुरस्कार भी मिला। मगर अर्जुन को पहली कमर्शियल सफलता साल 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम से मिली थी। हालांकि इस फिल्म में अर्जुन रामपाल ने विलेन का किरदार निभाया था।



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0