2023 में लगेंगे दो-दो चंद्र और सूर्यग्रहण, जानिए तारीख और सूतक काल के बारे में

2023 में लगेंगे दो-दो चंद्र और सूर्यग्रहण, जानिए तारीख और सूतक काल के बारे में

2022 में अब कुछ ही दिन रह गए है। जल्द ही 2023 की शुरुआत होगी।  खत्म होते साल के साथ ही आने वाले वर्ष के लिए लोगों के मन में उत्सुकता बढ़ जाती है। तो इसलिए आज हम नए साल में लगने वाले ग्रहण के बारे में जानकारी दे रहे है कि 2023 में  ग्रहण कब और किस समय लगेंगे। बताया जा रहा है कि ज्योतिष के अनुसार साल 2023 में 4 ग्रहण लगेंगे जिनमें 2 चंद्रग्रहण और 2 सूर्यग्रहण होंगे। आइए जानते हैं ये ग्रहण किस दिन और किस समय लगेंगे।

चंद्रग्रहण - पंचांग के अनुसार, 2023 का पहला चंद्रग्रहण शुक्रवार 5 मई 2023 को लगेगा। जो कि रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और देर रात 1 बजे पर समाप्त हो जाएगा। यह चंद्रग्रहण भारत में भी  दिखाई देगा, इसलिए सूतक 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा। वहीं साल का दूसरा और आख़िरी चंद्रग्रहण रविवार 29 अक्टूबर 2023 को लगेगा। उस दिन यह ग्रहण रात 1 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा और 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इसकी खास बात ये है कि यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा।

सूर्यग्रहण - वर्ष 2023 में पहला सूर्यग्रहण गुरुवार 20 अप्रैल 2023 को लगेगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। जबकि दूसरा और आख़िरी सूर्यग्रहण शनिवार 14 अक्टूबर 2023 के दिन लगेगा। यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह केवल पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। इसलिए इस दौरान भी सूतक काल मान्य नहीं होगा ।

#क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0