बॉलीवुड Hunks में Six पैक का Craze

बॉलीवुड Hunks में Six पैक का Craze

बॉलीवुड स्टार्स में इन दिनों अपनी बॉडी को लेकर काफी स्पर्धा है। साथ ही यह फिल्म को हिट कराने का एक तरीका भी बन गया है। पहले सलमान और संजय दत्त जैसे कलाकार ही अपनी खास बॉडी के लिए जाने जाते थे लेकिन अब शाहरूख और अन्य कलाकारों में भी सिक्स पैक एब्स बनाने का क्रेज देखा जा सकता है। इसके लिए कलाकार घंटो जिम में कसरत करते नजर आते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के हीरो शाहिद कपूर ने अपनी आगामी फिल्म उडाता पंजाब के लिए सिक्स पैक बनाये हैं और उन्होंने बिना शर्ट के सेल्फी इंस्टाग्राम अपने चाहने वाले शेयर की है। इस तस्वीर में उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड जगत में चॉकेलेटी ब्यॉय इमेज से अलग इस फोटो में शाहिद सिक्स पैक एब्स के साथ बहुत ही हॉट और अलग नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड जगत में सिक्स पैक का क्रेज कोई नया नहीं इससे पहले भी सलमान खान, अजय देवगन, शाहरूख खान, आमिर खान जैसे बडे स्टार्स ने फिल्म की डिमांड पर सिक्स पैक बनाए हैं।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0