
तीज पर इस बार हाथों पर सजाएं ब्रेसलेट मेहंदी के ये 8 ट्रेंडी डिज़ाइन्स मिलेगा रॉयल और मॉडर्न लुक
तीज के त्योहार पर मेहंदी लगाने का अपना अलग ही महत्व है। यदि आप इस बार ट्रेडिशनल भरवा मेहंदी के बजाय कुछ नया हल्का और स्टाइलिश आभूषण जैसा लुक चाहती हैं तो ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी बेहतरीन विकल्प है। ये डिज़ाइन्स हाथों को कंगन या चेन जैसा एलिगेंट लुक देते हैं और हर तरह के एथनिक या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ खूब जंचते हैं।
आइए जानते हैं ब्रेसलेट मेहंदी के 8 नए और ट्रेंडी विकल्प:
हैवी कंगन स्टाइल : कलाई पर चौड़े कंगन की तरह दिखने वाला यह डिज़ाइन हाथों को बेहद रॉयल लुक देता है। इसमें कलाई के चारों ओर एक चौड़ा बॉर्डर बनाया जाता है जिसके अंदर जाली या बारीक पत्तियों का पैटर्न भरा जाता है। यह डिज़ाइन दूर से भी बहुत आकर्षक लगता है।
मोटिफ ब्रेसलेट : यदि आप पारंपरिक और आधुनिक का संगम चाहती हैं तो कलाई पर ब्रेसलेट बॉर्डर के साथ हथेली के बीच में हाथी मोर या शंख का कोई सुंदर मोटिफ बनवा सकती हैं। उंगलियों पर हल्का काम इसे एक संतुलित और साफ-सुथरा लुक देता है।
पैरेलल लाइन ब्रेसलेट : कम समय में और बेहद एलिगेंट लुक पाने के लिए यह डिज़ाइन सबसे बेहतर है। कलाई पर 3-4 पतली समानांतर रेखाएं बनाकर उनके बीच छोटी-छोटी बिंदियां या पत्तियां जोड़ी जाती हैं। वर्किंग महिलाओं और कॉलेज छात्राओं के बीच यह डिज़ाइन काफी लोकप्रिय है।
स्लीक चेन ब्रेसलेट : यह डिज़ाइन कलाई से शुरू होकर हाथ के पीछे की उंगली तक एक पतली चेन की तरह जाता है जैसे हाथफूल पहना हो। यह बहुत ही नाज़ुक और मॉडर्न लुक देता है।
जियोमेट्रिक ब्रेसलेट : पारंपरिक मेहंदी से कुछ अलग चाहने वालों के लिए चौकोर त्रिभुज या डायमंड शेप का जियोमेट्रिक ब्रेसलेट डिज़ाइन बेहतरीन रहेगा। इसका मॉडर्न लुक तस्वीरों में बहुत खूबसूरत आता है।
फ्लोरल कट-वर्क ब्रेसलेट : इसमें कलाई पर फूलों की एक बेल बनाई जाती है जिसके आसपास कट-वर्क अंदर खाली स्थान छोड़कर बॉर्डर उभारना किया जाता है। इससे ब्रेसलेट का पैटर्न काफी उभरकर और साफ नजर आता है।
फिंगर-फोकस ब्रेसलेट :इस स्टाइल में हथेली को पूरी तरह खाली छोड़ दिया जाता है। सारा ध्यान सिर्फ कलाई के पतले ब्रेसलेट और उंगलियों पर बनी बारीक रिंग्स अंगूठी स्टाइल पर होता है। यह इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस पर बहुत फबता है।
मंडाला ब्रेसलेट :हथेली के बीचों-बीच एक गोल सुंदर मंडाला डिज़ाइन और कलाई पर उससे जुड़ता हुआ एक मैचिंग ब्रेसलेट बॉर्डर—यह क्लासिक और ट्रेंडी लुक का सबसे अच्छा कॉम्बो है।
हेमलता शर्मा जयपुर
#सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!





