गर्मियों में बालों की हर समस्या का समाधान है ये स्पेशल मेहंदी पेस्ट

गर्मियों में बालों की हर समस्या का समाधान है ये स्पेशल मेहंदी पेस्ट

गर्मियों के मौसम में बालों को ठंडक देने और उन्हें कुदरती तौर पर रंगने के लिए मेहंदी सबसे अच्छा तरीका है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि मेहंदी लगाने से उनके बाल रूखे हो गए हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम सादे पानी में मेहंदी घोल लेते हैं। अगर आप मेहंदी के पानी को सही तरीके से तैयार करेंगे तो बाल झड़ना बंद हो जाएंगे और उनमें गजब की चमक आएगी। 

मेहंदी का पानी कैसे तैयार करें: 

सबसे पहले एक लोहे की कड़ाही में दो गिलास पानी लें। इसमें दो चम्मच चायपत्ती एक चम्मच मेथी दाना और सूखे आंवला के कुछ टुकड़े डाल दें। इस पानी को तब तक उबालें जब तक यह आधा न रह जाए। लोहे की कड़ाही और आंवला के मेल से पानी का रंग काला हो जाता है जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। जब पानी हल्का गुनगुना रह जाए तब इसे छान लें। 

बालों को काला करने के लिए क्या मिलाएं: 

अगर आप अपने सफेद बालों को काला करना चाहते हैं तो इस घोल में कुछ खास चीजें डाल सकते हैं। मेहंदी के पाउडर में दो चम्मच नील का पाउडर जिसे इंडिगो पाउडर कहते हैं मिला दें। इसके अलावा आप इसमें कलौंजी को पीसकर उसका पाउडर भी डाल सकते हैं। कलौंजी और लोहे की कड़ाही का असर बालों को गहरा काला रंग देने में मदद करता है। 

चमक और मजबूती के लिए अन्य चीजें: 

मुलायम बालों के लिए: 
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा सूखे हैं तो मेहंदी के पेस्ट में दो चम्मच दही और एक चम्मच नारियल का तेल या जैतून का तेल जरूर मिलाएं। इससे मेहंदी धोने के बाद बाल कड़े नहीं होंगे। 

अच्छी रंगत के लिए: 

गहरा रंग पाने के लिए इसमें एक चम्मच कॉफी पाउडर और लोहे की कड़ाही में रात भर भीगने के लिए छोड़ना सबसे जरूरी स्टेप है। 

स्कैल्प की सफाई: 
अगर आपको रूसी या डैंड्रफ की समस्या है तो घोल तैयार करते समय इसमें आधा नींबू का रस भी निचोड़ सकते हैं। 

लगाने के बाद ध्यान रखने वाली बातें: 
मेहंदी को हमेशा साफ बालों पर ही लगाएं। अगर बालों में पहले से तेल लगा होगा तो मेहंदी का रंग ठीक से नहीं चढ़ेगा। गर्मियों में मेहंदी को 3 से 4 घंटे से ज्यादा न रखें क्योंकि इसके बाद यह बालों की नमी सोखने लगती है। सबसे जरूरी बात यह है कि मेहंदी धोने के तुरंत बाद शैंपू का इस्तेमाल न करें। केवल सादे पानी से बाल धोएं और सूखने के बाद अच्छी तरह तेल लगाएं। अगले दिन ही शैंपू करें जिससे मेहंदी का रंग लंबे समय तक टिका रहे। इन आसान घरेलू तरीकों को अपनाकर आप बिना किसी केमिकल के अपने बालों को पार्लर जैसा लुक दे सकते हैं। 

=हेमलता शर्मा, जयपुर

#10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी