
पौधों के लिए अमृत है यह जादुई लिक्विड खाद केमिकल को कहें अलविदा और घर पर ऐसे बनाएं कंपोस्ट टी
आजकल बागवानी का शौक रखने वाले लोग केमिकल फर्टिलाइजर छोड़कर प्राकृतिक तरीकों को अपना रहे हैं। पौधों को तेजी से बढ़ाने और उन्हें हरा-भरा रखने के लिए कंपोस्ट टी एक बेहतरीन जैविक विकल्प है।
आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का आसान तरीका
क्या है कंपोस्ट टी यह एक बेहद असरदार लिक्विड ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर है जिसे घर पर तैयार खाद कम्पोस्ट की मदद से बनाया जाता है।
कैसे बनती है यह जादुई खाद इसे बनाने के लिए तैयार कम्पोस्ट को कुछ दिनों के लिए पानी में भिगोकर रखा जाता है जिससे उसके सारे पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं।
पौधों को मिलने वाले फायदे यह जादुई घोल पौधों की जड़ों को मजबूत बनाता है और मिट्टी की उपजाऊ क्षमता को भी बहुत तेजी से सुधारता है।
किन पौधों के लिए है उपयोगी इस प्राकृतिक टॉनिक का इस्तेमाल आप अपनी हरी सब्जियों रंग-बिरंगे फूलों और घर के अंदर रखे इनडोर पौधों पर बेझिझक कर सकते हैं।
बनाने की बेहद सरल विधि एक बाल्टी पानी में पुरानी व अच्छी तरह सड़ी हुई कम्पोस्ट खाद को डालें और इस मिश्रण को 24 से 48 घंटों के लिए भीगा रहने दें।
छानने की प्रक्रिया तय समय के बाद कम्पोस्ट के सारे न्यूट्रिएंट्स पानी में समा जाते हैं और इसके बाद इस पूरे घोल को किसी बारीक कपड़े या छन्नी की मदद से अच्छे से छान लें।
इस्तेमाल करने का तरीका छानने के बाद बचे हुए शुद्ध लिक्विड को आप सीधे पौधों की जड़ों में डाल सकते हैं या फिर स्प्रे बोतल में भरकर पत्तियों पर इसका छिड़काव कर सकते हैं।
हेमलता शर्मा जयपुर
#सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips






