घरेलू उपायों 
की मदद से आप झुर्रियों  से पा सकते हैं राहत

घरेलू उपायों की मदद से आप झुर्रियों से पा सकते हैं राहत

बढ़ती उम्र के साथ झुर्रियां आना एक सामान्य बात है। हंसने के दौरान ये ज्यादा नजर आती हैं। यह बढ़ती उम्र के कुछ लक्षणों में से एक है। दरअसल, एक उम्र के बाद हमारी त्वचा ढीली पडऩे लगती है और सिकुड़ जाती है। यूं तो बाजार में कई ऐसे प्रॉडक्ट हैं जो यह दावा करते हैं कि उनके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में झुर्रियां दूर हो जाएंगी लेकिन इन्हें इस्तेमाल करने में साइड-इफेक्ट का डर भी होता है।

क्या हैं कारण...
झुर्रियां बढ़ती उम्र के प्रमुख लक्षणों में से एक है। इसके अलावा सूरज की तेज रोशनी के सीधे संपर्क में आने की वजह से, प्रदूषण की वजह से, धूम्रपान और नशा करने के चलते, सोने की गलत स्थिति के चलते भी समय से पहले ही झुर्रियां आ सकती हैं। कुछ लोगों में यह आनुवांशिक भी होता है। अगर आपके चेहरे पर भी झुर्रियां आ गई हैं तो इन घरेलू उपायों की मदद से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

एलोवेरा...
एलोवेरा ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर है। यह झुर्रियों के लिए जिम्मेदार फ्री रेडिकल्स को हटाने का काम करते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा में कसावट भी लाते हैं। एलोवेरा की पत्ती को बीच से काटकर उसकी जेली निकाल लें। इस रात में सोते समय आंखों के आस-पास लगाएं। सुबह ठंडे पानी से धो लें। कुछ दिन लगातार ऐसा करें, आपको फर्क महसूस होने लगेगा।


बादाम तेल...
झुर्रियां दूर करने के लिए बादाम का तेल लगाना भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटमिन और मिनरल्स झुर्रियां दूर करने में मदद करते हैं। इसके रोजाना इस्तेमाल से त्वचा भी सॉफ्ट बनी रहेगी।

#आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0