
सीढ़ियों की खूबसूरती बढ़ाएंगे यह शानदार कारपेट आइडियाज
घर का इंटीरियर डिजाइन करते समय लोग अक्सर सीढ़ियों पर ध्यान देना भूल जाते हैं। सीढ़ियां सिर्फ एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक जाने का रास्ता नहीं होतीं बल्कि आपके घर के पूरे लुक को बदल सकती हैं। अगर आप अपनी साधारण सी दिखने वाली सीढ़ियों को नया और आकर्षक रूप देना चाहते हैं तो एक सही कारपेट रनर चुनना सबसे आसान और बजट फ्रेंडली तरीका है।
सीढ़ियों पर कारपेट लगाने के कई फायदे हैं। यह न केवल सीढ़ियों को स्टाइलिश बनाता है बल्कि चलने पर पैरों को मुलायम अहसास देता है और बच्चों या बुजुर्गों के फिसलने का खतरा भी कम करता है। भारतीय घरों के हिसाब से सीढ़ियों की सजावट के लिए कुछ बेहतरीन विकल्प दिए गए हैं।
न्यूट्रल और क्लासी शेड्स
बेज और ग्रे रंग के कारपेट रनर कभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं होते। बेज कारपेट लकड़ी या सफेद रंग की सीढ़ियों के साथ बहुत साफ और सुव्यवस्थित लुक देता है। वहीं मुलायम ग्रे रंग सीढ़ियों को आधुनिक और शांत अहसास प्रदान करता है।
पैटर्न और स्ट्राइप्स का जादू
अगर आप सीढ़ियों को घर का मुख्य आकर्षण बनाना चाहते हैं तो ज्योमैट्रिक यानी ज्यामितीय पैटर्न वाले कारपेट चुनें। इसमें बने वर्ग हीरे या रेखाएं सीढ़ियों को नया रूप देती हैं। इसके अलावा क्लासिक ब्लैक और वाइट या ब्राउन और बेज की धारियों वाला स्ट्राइप्ड कारपेट भी बहुत लोकप्रिय है। धारियां सीढ़ियों को अधिक लंबा और व्यवस्थित दिखाती हैं।
पारंपरिक और प्राकृतिक टच
भारतीय इंटीरियर में फ्लोरल यानी फूलों वाले डिजाइन बहुत खूबसूरत लगते हैं। छोटे फूलों की कढ़ाई या प्रिंट वाली कालीन पारंपरिक लुक देती है। यदि आप मिट्टी से जुड़ा और प्राकृतिक माहौल पसंद करते हैं तो जूट स्टाइल का कारपेट रनर सबसे बेहतरीन विकल्प है। यह लकड़ी के फर्नीचर और घर में रखे पौधों के साथ बहुत अच्छे से मेल खाता है।
बोल्ड और कंट्रास्ट कलर्स
सीढ़ियों पर कुछ अलग प्रयोग करने के लिए गहरे रंगों का चयन किया जा सकता है। चारकोल नेवी ब्लू या डार्क ग्रे कारपेट पर हल्का बॉर्डर बहुत शानदार दिखता है। यदि आपके घर की दीवारें सादे और हल्के रंग की हैं तो आप गहरा हरा टेराकोटा या ब्राइट ब्लू कारपेट लगाकर सीढ़ियों को एकदम नया और जीवंत रूप दे सकते हैं।
हेमलता शर्मा जयपुर
#बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके






