महंगे गिफ्ट्स नहीं रोज की ये छोटी आदतें बचाएंगी आपका रिश्ता पार्टनर से बढ़ेगा इमोशनल अटैचमेंट

महंगे गिफ्ट्स नहीं रोज की ये छोटी आदतें बचाएंगी आपका रिश्ता पार्टनर से बढ़ेगा इमोशनल अटैचमेंट

​आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी और सोशल मीडिया के दौर में कपल्स एक ही छत के नीचे रहकर भी अक्सर एक-दूसरे से दूर हो जाते हैं। रिश्तों में बातचीत तो होती है लेकिन वो गहरा भावनात्मक जुड़ाव कहीं खो जाता है। किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक खूबसूरत बनाए रखने के लिए महंगे तोहफों या बड़े सरप्राइज की नहीं बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों की जरूरत होती है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ एक मजबूत और सुरक्षित रिश्ता चाहते हैं तो अपनी डेली रूटीन में कुछ जरूरी बदलाव करके आपसी प्यार को दोबारा जगा सकते हैं।
​रिश्ते को नया और मजबूत बनाए रखने के लिए इन बातों का खास ख्याल रखें।

​तारीफ करने में कभी कंजूसी न करें
हर व्यक्ति चाहता है कि उसके काम और कोशिशों को सराहा जाए। जब आप अपने पार्टनर की छोटी-छोटी बातों या उनकी मेहनत के लिए उन्हें धन्यवाद कहते हैं तो उन्हें बेहद खास महसूस होता है। यह आदत आपसी सम्मान को बढ़ाती है।

​बिना किसी वजह के प्यार जताएं
प्यार जाहिर करने के लिए किसी खास दिन या सालगिरह का इंतजार करना जरूरी नहीं है। अचानक से पार्टनर का हाथ थाम लेना ।उन्हें गले लगा लेना या उनके काम में हाथ बंटाना बिना कुछ कहे बहुत कुछ बयां कर देता है।

​समस्याओं को मिलकर संभालें
रिश्ते में उतार-चढ़ाव आना आम बात है, लेकिन समझदारी इसी में है कि आप दोनों मिलकर परेशानी का हल निकालें। एक-दूसरे पर उंगली उठाने या दोष देने के बजाय हमेशा एक टीम की तरह खड़े रहें ताकि भरोसा कभी कम न हो।

​सपनों और लक्ष्यों के लिए ताकत बनें
एक अच्छा पार्टनर वही है जो आपके करियर, आपकी हॉबीज और आपके सपनों का सम्मान करे। जब दोनों एक-दूसरे को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं तो रिश्ता सिर्फ प्यार का नहीं बल्कि गहरी दोस्ती का रूप ले लेता है।

​बिना फोन के क्वालिटी टाइम बिताएं
हफ्ते में कम से कम एक बार ऐसा समय जरूर निकालें जो सिर्फ आप दोनों का हो। इस दौरान अपने मोबाइल फोन और गैजेट्स को खुद से दूर रखें ताकि आप बिना किसी रुकावट के एक-दूसरे को पूरा वक्त दे सकें।

​गहरी और मन की बातचीत करें
पार्टनर से सिर्फ काम की या ऊपरी बातें करने के बजाय उनके दिल का हाल जानने की कोशिश करें। उनसे पूछें कि आज उन्हें किस बात से खुशी मिली या वे किस बात को लेकर परेशान हैं। यह आदत आपको एक-दूसरे के और करीब लाएगी।
​अपनी कुछ खास परंपराएं बनाएं
हर कपल्स की कुछ ऐसी आदतें होनी चाहिए जो सिर्फ उनकी हों। जैसे रोज सुबह साथ में चाय पीना वीकेंड पर कोई खास गेम खेलना या महीने में एक बार पसंदीदा जगह पर जाना। ये छोटी यादें रिश्ते की सबसे बड़ी पूंजी बनती हैं।
हेमलता शर्मा जयपुर

#गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0