चिपचिपे मौसम में भी खिलेंगे आपके बाल अपनाएं ये जादुई टिप्स

चिपचिपे मौसम में भी खिलेंगे आपके बाल अपनाएं ये जादुई टिप्स

​क्या उमस भरे मौसम ने आपके बालों की चमक छीनकर उन्हें झाड़ू जैसा बना दिया है बाहर निकलते ही परफेक्ट हेयरस्टाइल का कबाड़ा हो जाना इस मौसम की सबसे बड़ी आफत है। लेकिन अब आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि थोड़ी सी सही देखभाल से आप इस चिपचिपे मौसम में भी अपने बालों को सैलून जैसा फ्लॉन्ट कर सकती हैं। आइए जानते हैं बालों को हरदम परफेक्ट रखने के आसान उपाय।

​माइल्ड शैंपू चुनें
सल्फेट फ्री और माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। ऐल्कोहॉल बेस्ड हेयर प्रोडक्ट्स बालों की नमी सोख लेते हैं इसलिए खरीदारी करते समय इनके इंग्रेडिएंट्स जरूर चेक करें।

कंडीशनर का सही इस्तेमाल
बालों को पोषण देने के लिए हर वॉश के बाद कंडीशनर लगाएं। ध्यान रखें कि कंडीशनर को सिर्फ बालों की लंबाई पर लगाना है, इसे स्कैल्प पर लगाने से बचें वरना सिर की त्वचा ऑयली हो सकती है।

​माइक्रोफाइबर टॉवल अपनाएं

साधारण सूती तौलिया बालों से नमी छीन लेता है जिससे बाल रूखे हो जाते हैं। बाल सुखाने के लिए हमेशा माइक्रोफाइबर टॉवल का इस्तेमाल करें क्योंकि यह बालों में रगड़ कम करता है।

​हेयर मास्क है जरूरी
कंडीशनर के साथ ही हफ्ते में एक या दो बार हेयर मास्क जरूर लगाएं। यह बालों को अंदर से हाइड्रेट करता है और उमस के मौसम में उन्हें फ्रिजी होने से बचाता है।

​ठंडे पानी से हेयर वॉश
 गर्म पानी से बाल धोने पर उनका मॉइस्चर खत्म हो जाता है। बालों की चमक बनाए रखने के लिए हमेशा ठंडे या हल्के गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें।

​सिल्क पिलो कवर का उपयोग
सूती यानी कॉटन के तकिए के कवर पर सोने से बालों में फ्रिक्शन बढ़ता है जिससे बाल टूटते हैं। इसकी जगह सिल्क या साटन के पिलो कवर का इस्तेमाल करें।

​रेगुलर ट्रिमिंग
दो-मुंहे और डैमेज बाल उमस में जल्दी उलझते हैं। बालों को हेल्दी रखने के लिए हर 6 से 8 हफ्ते में एक बार ट्रिमिंग जरूर करवाएं।
हेमलता शर्मा जयपुर

#काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0