नवरात्रि और कंजक पूजा के लिए बेहद खास हैं ये खूबसूरत बांधनी कुर्ता सेट्स

नवरात्रि और कंजक पूजा के लिए बेहद खास हैं ये खूबसूरत बांधनी कुर्ता सेट्स

नवरात्रि का पावन त्योहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस नौ दिनों के महापर्व में पूजा-पाठ के साथ-साथ पारंपरिक परिधानों का भी विशेष महत्व होता है। खासतौर पर कंजक पूजा के दिन महिलाएं और कन्याएं सुंदर पारंपरिक परिधान पहनना पसंद करती हैं। यदि आप इस बार कंजक पूजा और नवरात्रि उत्सव पर सबसे अलग और आकर्षक दिखना चाहती हैं तो पारंपरिक बांधनी कुर्ता सेट्स एक बेहतरीन विकल्प हैं। बांधनी प्रिंट भारतीय संस्कृति और उत्सवों की पहचान माना जाता है जो हर महिला के रूप को निखार देता है।

​रेयॉन विस्कोस बंधेज प्रिंटेड कुर्ता सेट


आकर्षक डिज़ाइन और आरामदायक अहसास देने वाला यह कुर्ता सेट पूजा-पाठ के लंबे समय के लिए बहुत उपयुक्त है। इसके गले पर बनी खूबसूरत बारीक पुतली की डिज़ाइन इसे बेहद खास बनाती है। नवरात्रि के अलावा आप इसे शादी-विवाह और पारिवारिक कार्यक्रमों में भी पहन सकती हैं। इसे बड़े झुमकों और हाथ में चूड़ियों के साथ स्टाइल करके आप शानदार लुक पा सकती हैं।

​विस्कोस बांधनी प्लाज़ो सेट


यदि आप हर बार लाल रंग पहनकर बोर हो चुकी हैं और इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो हरे रंग का बांधनी कुर्ता सेट आपके लिए सबसे बेहतरीन रहेगा। इस पर की गई महीन कड़ाई और ढीला-ढाला प्लाज़ो आपको पूरे दिन आरामदायक रखेगा। कानों में बालियां खुले बाल और माथे पर छोटी सी लाल बिंदी आपके इस पूजा लुक को एकदम परफेक्ट बना देगी।


​शुद्ध कॉटन बांधनी प्रिंटेड कुर्ता सेट


अगर आप ऐसा परिधान चाहती हैं जो हल्का हवादार और बेहद आरामदायक हो तो कॉटन का मैरून बांधनी सेट सबसे अच्छा चुनाव है। यह कपड़ा त्वचा पर बेहद मुलायम रहता है और लंबे घंटों तक आसानी से पहना जा सकता है। ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी हाथों में रंग-बिरंगी चूड़ियां और क्लचर से बंधे बालों के साथ यह लुक आपको बेहद सादगी भरा और सुंदर रूप देगा।


​अनारकली स्टाइल बांधनी कुर्ता सेट


अगर आपको पारंपरिक परिधानों में थोड़ा घेरा और रॉयल अहसास पसंद है तो अनारकली स्टाइल का बांधनी कुर्ता सेट आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इसका कॉटन ब्लेंड फैब्रिक काफी हल्का होता है। इसे बड़े इयररिंग्स गले में पतली चेन पोनीटेल और काजल के साथ स्टाइल करके आप एक खास फेस्टिवल लुक तैयार कर सकती हैं।​नवरात्रि और कंजक पूजा के शुभ अवसर पर ये बांधनी कुर्ता सेट्स न केवल आपकी परंपरा को दर्शाते हैं, बल्कि आपको एक आधुनिक और स्टाइलिश लुक भी प्रदान करते हैं।

हेमलता शर्मा जयपुर

# 5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0