
राजसी लुक के लिए बेस्ट हैं ये 7 रजवाड़ी कंगन और कड़ा डिजाइन हर फंक्शन में दिखेगा शाही अंदाज
राजस्थान की धरती हमेशा से ही अपने शौर्य राजसी परंपराओं और बेजोड़ हस्तकला के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रही है। यहां के राजाओं और रानियों का पहनावा न केवल वैभव का प्रतीक था बल्कि वह कला और संस्कृति की एक गहरी कहानी भी कहता था।
आज के आधुनिक दौर में भी राजस्थानी आभूषणों का क्रेज कम नहीं हुआ है बल्कि यह अब फैशन की एक नई पहचान बन चुका है। शादी ब्याह हो या कोई पारंपरिक उत्सव हर महिला की पहली पसंद रजवाड़ी गहने ही होते हैं। खासकर हाथों की शोभा बढ़ाने वाले कंगन और कड़े। अपनी भारी नक्काशी कुंदन के काम और बारीक मीनाकारी के कारण किसी भी साधारण लुक को शाही बना देते हैं।
जयपुर के बाजारों से लेकर सोशल मीडिया के ट्रेंड्स तक इन दिनों रजवाड़ी कंगन और कड़े काफी चर्चा में हैं। अगर आप भी इस साल किसी खास मौके पर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं और एक रॉयल लुक की तलाश में हैं तो रजवाड़ी कंगन के ये लेटेस्ट डिजाइन्स आपके लिए एकदम सही चुनाव हो सकते हैं।
झुमका स्टाइल कुंदन वर्क कंगनः
राजस्थानी कंगन की यह वैरायटी बेहद खास मानी जाती है इसमें बारीक कुंदन के काम के साथ छोटे छोटे झुमके लटके होते हैं जो हाथों के हिलने पर बहुत सुंदर लगते हैं। इसमें मुख्य रूप से हरे पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है जो इसे और भी ज्यादा रॉयल लुक देता है। यह पूरा सैट चूड़ियों के साथ या फिर अकेले सिंगल पीस के तौर पर भी कलाई पर बहुत फबता है।
मोटिफ जड़ाऊ कंगनः
अगर आप भारी सिल्क या बनारसी साड़ी पहन रही हैं तो मोटिफ जड़ाऊ कंगन आपके लुक को पूरा करेंगे। इन पर हाथी घोड़े और मोर जैसे पारंपरिक आकृतियों का बारीक काम होता है। मल्टी स्टोन और पर्ल वर्क की वजह से यह काफी महंगे और भारी दिखते हैं। लेकिन बाजार में ये 300 से 1000 रुपये की रेंज में आसानी से मिल जाते हैं।
मिरर वर्क रजवाड़ी बैंगल सेटः
चूड़ियों के ज्यादा खर्चे से बचना चाहती हैं तो मिरर वर्क वाले मोटे कंगन और पतली बैंगल का सेट चुनें। इनमें शीशों के साथ सुनहरी जरी का बारीक काम होता है। यह डिजाइन लहंगा और साड़ी के साथ एक बोल्ड और चमकता हुआ लुक देता है और रात के फंक्शन में यह काफी ज्यादा चमकते हैं।
इंटीक्रेट वर्क रजवाड़ी बैंगल्सः
शाही नक्काशी और कुंदन की कारीगरी वाला यह सेट उन महिलाओं के लिए है, जिन्हें पारंपरिक मीनाकारी पसंद है। इसके किनारों पर सफेद मोतियों की लेयर होती है जो इसे पार्टी सीजन के लिए सबसे खास बनाती है। यह डिजाइन पूरी तरह से एक राजसी अहसास कराता है।
एंटीक फिनिश स्टोन कंगनः
इन कंगनों की सबसे बड़ी खासियत इनका सॉलिटेयर ग्रीन स्टोन और उभरी हुई नक्काशी है। वैसे तो ये शुद्ध पन्ने पर भी बनाए जाते हैं। लेकिन आजकल बाजार में इनके मिलते जुलते ड्यूप पैटर्न भी काफी लोकप्रिय हैं। एंटीक गोल्ड फिनिश की वजह से यह बहुत ही पुराने और खानदानी गहनों जैसा लुक देते हैं।
पर्ल स्टोन रजवाड़ी सेट कंगनः
सफेद मोती और छोटे छोटे नगों का काम हमेशा फैशन में रहता है। अगर आपको मिक्स एंड मैच करके ज्वेलरी पहनना पसंद है तो पर्ल स्टोन वाले कड़े चुनें। करीब 600 रुपये तक की रेंज में मिलने वाले ये कड़े अपनी खूबसूरती और चमक के कारण आजकल की युवतियों की पहली पसंद बन रहे हैं।
रॉयल रजवाड़ी कड़ा डिजाइनः
अगर आप कुछ बहुत ही साधारण लेकिन रॉयल पहनना चाहती हैं तो यह कड़ा डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। इसमें गोल्डन बेस पर रूबी जैसे लाल पत्थरों का काम होता है। असली सोने में इसे बनवाना काफी महंगा पड़ता है इसलिए आप इसके एंटी टर्निश वर्जन ऑनलाइन या ऑफलाइन बाजार से आसानी से खरीद सकती हैं।
इन सभी डिजाइन्स की सबसे बड़ी खूबी यह है कि ये किसी भी साधारण ड्रेस को भी पल भर में बेहद खास और राजसी बना देते हैं। अपनी ड्रेस के रंग और अपनी पसंद के हिसाब से आप इनमें से कोई भी विकल्प चुन सकती हैं और महफिल की जान बन सकती हैं।
- हेमलता शर्मा, जयपुर
#क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार






