
डेकेयर या दूसरा घर एडमिशन से पहले ये 7 सवाल बचाएंगे बड़ी मुसीबत!
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब माता-पिता दोनों वर्किंग होते हैं तब बच्चे के लिए एक सुरक्षित और प्यार भरा माहौल ढूंढना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता। कई बार जल्दबाजी में हम डेकेयर तो चुन लेते हैं लेकिन बाद में पछताना पड़ता है।
अपने दिल के टुकड़े को किसी और के भरोसे छोड़ने से पहले खुद को एक जासूस बनाइए और डेकेयर प्रशासन से ये बेहद जरूरी सवाल जरूर पूछिए।
तीसरी आंख का पहरा: सीसीटीवी और उसका लाइव एक्सेस
क्या पूछें: क्या आपके यहां सीसीटीवी कैमरे चालू हैं और क्या मुझे इसका लाइव एक्सेस मोबाइल ऐप पर देखने की सुविधा मिलेगा
क्यों है जरूरी: सिर्फ कैमरे होना काफी नहीं है। जब आपके पास लाइव फीड होगी तो आप ऑफिस में मीटिंग के बीच भी एक क्लिक पर देख सकेंगे कि आपका बच्चा सुरक्षित खेल रहा है या नहीं।
सरप्राइज विजिट: बिना बताए आने की आजादी
क्या पूछें: क्या मैं दिन में किसी भी समय बिना बताए सरप्राइज विजिट अपने बच्चे से मिलने आ सकता/सकती हूं
क्यों है जरूरी: एक पारदर्शी और साफ-सुथरा डेकेयर कभी भी माता-पिता के अचानक आने से नहीं डरेगा। अगर एडमिनिस्ट्रेशन इसके लिए आनाकानी करे तो समझ जाइए कि दाल में कुछ काला है।
अटेंशन मीटर: एक केयरगिवर पर कितने बच्चों का बोझ
क्या पूछें: आपके यहां स्टाफ और बच्चों का अनुपात क्या है
क्यों है जरूरी: अगर एक आया या केयरगिवर पर 10-12 छोटे बच्चे छोड़ दिए जाएं तो वह किसी पर भी ठीक से ध्यान नहीं दे पाएगी। आदर्श रूप से छोटे बच्चों के लिए 1 केयरगिवर पर 3 से 4 बच्चे ही होने चाहिए।
स्क्रीन टाइम का सच: टीवी या असली खेल
क्या पूछें: क्या बच्चों को शांत रखने के लिए मोबाइल टैबलेट या टीवी स्क्रीन दिखाई जाती है
क्यों है जरूरी: आजकल कई डेकेयर बच्चों को बहलाने के लिए स्क्रीन के सामने बैठा देते हैं। सुनिश्चित करें कि आपके बच्चे को स्क्रीन के बजाय मिट्टी के खिलौने पेंटिंग गानों और कहानियों जैसी क्रिएटिव गतिविधियों में व्यस्त रखा जाए।
मेडिकल इमरजेंसी: चोट या बीमारी में पहला कदम क्या होग?
क्या पूछें: अगर बच्चे को अचानक बुखार आ जाए चोट लग जाए या कोई मेडिकल इमरजेंसी हो तो आपकी क्या पॉलिसी है
क्यों है जरूरी: डेकेयर में कम से कम एक स्टाफ सदस्य फर्स्ट-एड और सीपीआर CPR में प्रशिक्षित होना चाहिए। साथ ही उनका किसी पास के डॉक्टर या अस्पताल से तुरंत संपर्क करने का इंतजाम होना चाहिए।
सीक्रेट रिपोर्ट कार्ड: बच्चे के व्यवहार की पल-पल की खबर
क्या पूछें: बच्चा दिनभर कैसा रहा उसने कब खाया कब सोया और उसका मूड कैसा था इसकी रिपोर्ट हमें कैसे मिलेगी।
क्यों है जरूरी: कई आधुनिक डेकेयर इसके लिए खास मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं जहां हर घंटे अपडेट मिलता है। इससे आपको पता चलता है कि बच्चा वहां खुश है या एडजस्ट करने में उसे दिक्कत आ रही है।
हाइजीन और साफ-सफाई: संक्रमण से बचाव
क्या पूछें: खिलौने डायपर बदलने की जगह और बर्तनों की सफाई कितनी बार और कैसे की जाती है
क्यों है जरूरी: छोटे बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है और डेकेयर में संक्रमण बहुत तेजी से फैलता है। इसलिए साफ-सफाई के नियमों को लेकर कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
हेमलता शर्मा जयपुर
#Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !






