सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये Home tips

सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये Home tips

वृद्धावस्था में आते-आते चेहरे पर झुर्रियों ज्यादा बालों में सफेदी की चिंता सताने लगती है। एक बार बाल सफेद होने के बाद उन्हें काला करना सम्भव नहीं है। इसके लिए बालों का रंगना ही सबसे बेहतर समाधान है। बालों को रंगने के लिए लोग कई तरह हे उपाय करते हैं। प्राचीन काल में महिलाएं अपने बालों को रंगने के लिए जडी-बूटियों का इस्तेमाल किया करती थीं। इससे बालों को किसी तरह की हानि नहीं पहुंचती थी। आजकल बालों को रंगने के लिए रासानिक खिजाबों को इस्तेमाल किया जाने लगा है। इससे बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। यह रसायन सिर की त्वचा में अन्दर तक समा जाते हैं। इनके इस्तेमाल से कई बार त्वचा सम्बन्धी रोग भी हो जाते हैं। इसलिए बालों को रंगने के लिए हमेशा प्राकृतिक चीजों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। बालों को रंगने सम्बन्धि कुछ आवश्यक बातें।

एक चुटकी जाफरान को आधा लीटर पानी में 10 मिनट तक भिगो दें। अब इसे छान कर बालों पर लगा लें। यह बालों को रंगने सबसे आसान तरीका है।

बालों का रंग आपके कुदरती बालों के रंग से बहुत ज्यादा अलग नहीं होना चाहिए। इससे बाल दिखने में भद्दे लगते हैं। बालों का रंग गहरा भूरा या सुनहारा हो तो ज्यादा अच्छा लगता है।

जब बाल सफेद होना शुरू हो जाएं तो आंवला, रीठा, शिकाकाई को लोहे के बर्तन में 2-3 दिन तक भिगो दें। इसके बाद इसे उबालकर छान लें। बालों को धोने के लिए इसका इस्तेमाल करें। इससे बाल काले होना शुरू हो जाएंगे।

500 ग्राम अखरोट के छिलकों को आधा लीटर पानी में 15 मिनट तक उबाल लीजिए। इसे बालों पर लगाने से बालों का रंग गहरा हो जाता है।

#परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0