कमजोर हो गई ये हडि्डयां

कमजोर हो गई ये हडि्डयां

हडि्डयों में रह-रह कर ना सहे जाने वाला दर्द, कमर या जोडों में दर्द, मामूली चोट लगने पर भी हडि्डयों में फैक्चर, हडि्डयों को दबाने पर मुलायम लगना और उनमें दर्द होना, ये सब आस्टियोपोरोसिस के लक्षण हैं। यह हडि्डयों की ऎसी परेशानी है जो कहकर नहीं आती। यह धीरे-धीरे हडि्डयों को कमजोर करती रहती है, लेकिन शुरू में इसका पता नहीं चलता। फैक्चर होने पर ही इसका पता चल पाता है। लेकिन अगर इन लक्षणों के दिखने पर तुरंत मेडिकल सलाह ली जाए तो इसके ज्यादा गंभीर होने के पहले ही इसे खत्म किया जा सकता है। हडि्डयां कैल्शियम के अलावा कई तरह के मिनरल से मिलकर बनी होती हैं। अनियमित जीवनशैली की वजह से या फिर बढती उम्र में ये मिनरल खत्म होने लगते हैं। हडि्डयां घिसने और कमजोर होने लगती हैं। हडि्डयों का घनत्व कम होने लगता है। धीरे-धीरे पेशेंट काम करने में असमर्थ होता जाता है। मामूली चोट पर भी उसे फैक्चर हो सकता है। हारमोनल बैलेंस बिगडना, असंतुलित खाना और बढती उम्र भी इसके कारण हैं।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0