
नाखूनों पर मेहंदी का ट्रेंड: सेहतमंद चमक या नुकसान का सबब जानिए एक्सपर्ट्स के दिलचस्प खुलासे
हाथों के साथ नाखूनों पर मेहंदी लगाने का क्रेज आजकल तेजी से बढ़ रहा है। पारंपरिक लाल नारंगी रंग से लेकर मॉडर्न नेल आर्ट तक, महिलाएं अपने हाथों को आकर्षक रूप देने के लिए मेहंदी का खूब सहारा लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके नाखूनों पर सजने वाली यह मेहंदी उनके स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल सकती है। स्किन एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि आप पूरी तरह से प्राकृतिक और हर्बल मेहंदी का उपयोग कर रहे हैं तो यह नाखूनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। शुद्ध मेहंदी में प्राकृतिक गुण होते हैं जो नाखूनों की ऊपरी परत पर बिना किसी नुकसान के सुंदर रंग जमाते हैं।
हालाँकि आजकल बाजार में मिलने वाली केमिकल युक्त इंस्टेंट और केमिकल ब्लैक मेहंदी आपके नाखूनों की प्राकृतिक खूबसूरती को पूरी तरह से नष्ट कर सकती है। इसमें मिलाए जाने वाले तेज रसायन और कृत्रिम डाई नाखूनों के प्राकृतिक मॉइश्चर को छीन लेते हैं। इससे नाखून अंदर से खोखले रूखे और बेहद कमजोर हो जाते हैं। कई मामलों में बार-बार केमिकल मेहंदी लगाने से नाखून पीले पड़ जाते हैं और उनकी प्राकृतिक ग्रोथ भी रुक जाती है।
यदि आप अपने नाखूनों को लंबे, मजबूत और प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाए रखना चाहते हैं तो कुछ आसान आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बेहद आवश्यक है। सबसे पहले तनाव या घबराहट में नाखून चबाने की आदत से बचें क्योंकि इससे नाखूनों की जड़ों को नुकसान पहुंचता है और इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। नाखूनों की नमी बनाए रखने के लिए हर रात क्यूटिकल्स पर जैतून या बादाम के तेल से मालिश करें।
इसके अलावा लगातार नेल पेंट का इस्तेमाल करने के बजाय बीच-बीच में नाखूनों को कुछ दिनों का ब्रेक दें। नेल पॉलिश हटाने के लिए हमेशा नॉन एसीटोन रिमूवर का ही चयन करें ताकि नाखून रूखे न हों। घरेलू काम करते समय या रसायनों के संपर्क में आते वक्त दस्ताने पहनना नाखूनों की लंबी उम्र के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। अपने नेल कटर और फाइलर को हमेशा साफ रखें और इन्हें दूसरों के साथ साझा न करें।
हेमलता शर्मा जयपुर
#आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप






