ये हैं लडकों के टॉप सीक्रेट्स

ये हैं लडकों के टॉप सीक्रेट्स

लडके भी होते हैं भावुक
आमतौर पर ऎसा माना जाता है कि लडके ज्यादा भावुक नहीं होते। लेकिन, ऎसा नहीं है। दरअसल, वे आंसू छुपाने की कला में माहिर होते हैं। उन्हें लगता है रोना उन्हें कमजोर साबित करेगा और रोते हुए वे बहुत बुरे लगेंगे। लडके खासकर लडकियों के सामने रोना नहीं चाहते। वे कभी यह नहीं चाहते हैं लडकियों के सामने उनकी आंख में आंसू आएं। और अगर कभी वे भावावेश में आकर रोने लग भी जाएं तो भूलकर उनका मजाक न बनाएं। भले ही आपकी यह कोशिश उन्हें हंसाने के लिए हो, लेकिन कोई भी यह नहीं चाहता कि उसके आंसुओं का मजाक बनाया जाए। अगर आप उनके सामने हंसेंगी तो वे खुद को कमजोर समझने लगेंगे। और हो सकता है कि उनके दिल में आपके लिए खटास आ जाए।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0