सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर निकली शानदार भर्ती, 7 अक्टूबर से करें आवेदन

सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर निकली शानदार भर्ती, 7 अक्टूबर से करें आवेदन

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के कुल 250 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती ग्रुप बी नॉन गजेटेड पद के लिए निकाली गई है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 7 अक्टूबर से ऑनलाइन माध्यम में अपना आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 रात 11 बजकर 55 मिनट तक तय की गई है। इस पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल 6 के तहत 35,400 रुपये का शुरुआती मूल वेतन और नियमानुसार अन्य सरकारी भत्ते दिए जाएंगे। प्रशासनिक आवश्यकताओं के आधार पर रिक्तियों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है।


​आवश्यक योग्यता और आयु सीमा

​इस पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर संचालन की जानकारी और 35 शब्द प्रति मिनट की अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड होना जरूरी है। अभ्यर्थियों की आयु 1 सितंबर 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों दिव्यांगों पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

​आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया


​सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति दिव्यांग और पूर्व सैनिकों के लिए परीक्षा शुल्क 750 रुपये निर्धारित है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी होगी। प्रथम चरण में ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा होगी जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। इसके बाद कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट अंग्रेजी विषय का डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और अंत में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। पहली परीक्षा की संभावित तिथि 20 नवंबर 2026 तय की गई है।


​आवेदन करने की प्रक्रिया


​इच्छुक उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट के रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर अभ्यर्थियों को अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद शैक्षणिक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद अभ्यर्थी इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। 

हेमलता शर्मा जयपुर

#महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0