
डिग्रियों की चमक फीकी कॉर्पोरेट जगत में एंट्री के लिए अब जरूरी हैं ये 4 सुपर स्किल्स
आजकल के दौर में कॉलेज लाइफ में कदम रखते ही छात्रों के सिर पर सिर्फ एक ही धुन सवार होती है किताबी कीड़ा बनकर ज्यादा से ज्यादा डिग्रियां और अच्छे ग्रेड्स हासिल करना। लेकिन हाल ही में कॉर्पोरेट जगत में आए बड़े बदलावों जैसे कि एक रिसेंट ट्रेंड में एक फाउंडर द्वारा माना गया कि 20 लाख का पैकेज ठुकराने वाले कैंडिडेट को परखने में गलती उनकी खुद की थी ने यह साबित कर दिया है कि आज के समय में सिर्फ डिग्रियां आपको रेस में आगे नहीं रख सकतीं।कंपनियां अब ऐसे युवाओं को तलाश रही हैं जो सिर्फ पढ़ाकू न हों बल्कि बदलते वक्त के साथ खुद को ढालने का हुनर जानते हों। अगर आप भी कॉलेज में हैं तो पुरानी घिसी-पिटी सोच छोड़कर आज ही से इन बिल्कुल नए और जरूरी स्किल्स पर काम करना शुरू कर देंAI और टेक एडाप्टेबिलिटी बदलती तकनीक से दोस्तीअब वह दौर चला गया जब कंप्यूटर की बेसिक जानकारी काफी होती थी। आज के एआई युग में आपको यह सीखना होगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के टूल्स का इस्तेमाल करके आप अपने काम को कैसे बेहतर और तेज कर सकते हैं। जो युवा तकनीक के साथ खुद को अपडेट नहीं रखेंगे वे पीछे छूट जाएंगे।प्रॉब्लम सॉल्विंग और क्रिटिकल थिंकिंग संकट का समाधानकंपनियां थ्योरी रटने वाले लोग नहीं चाहतीं। जब ऑफिस में कोई अचानक मुसीबत या घाटा होता है तो आप कितनी शांति और सूझबूझ से उसका रास्ता निकालते हैं यह मायने रखता है। आउटऑफ-द बॉक्स लीक से हटकर सोचना ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।क्रेडिबिलिटी और डिजिटल नेटवर्किंग ऑनलाइन पहचानआज के दौर में सिर्फ लोगों से मिलना ही नेटवर्किंग नहीं है। लिंक्डइन जैसे प्रोफेशन्स प्लेटफॉर्म्स पर आपकी प्रोफाइल कैसी है आप वहां कैसा कंटेंट शेयर करते हैं और अपने फील्ड के एक्सपर्ट्स से कैसे जुड़ते हैं यह आपकी क्रेडिबिलिटी विश्वसनीयता तय करता है। कॉलेज के दिनों से ही अपनी एक मजबूत डिजिटल पहचान बनाएं।इमोशनल रेजिलिएंस मानसिक मजबूतीऑफिस का माहौल हमेशा एक जैसा नहीं रहता। कभी काम का भारी दबाव होगा तो कभी आइडियाज रिजेक्ट होंगे। ऐसे में खुद को बिना निराश किए अपनी कमियों से सीखकर दोबारा खड़े होने की क्षमता ही आपको लंबी रेस का घोड़ा बनाएगी। कॉलेज की डिग्री सिर्फ एक चाबी है जो आपके लिए ऑफिस का दरवाजा खोल सकती है लेकिन अंदर जाकर अपनी जगह पक्की करना और तरक्की पाना पूरी तरह से आपके इन प्रैक्टिकल स्किल्स पर निर्भर करता है।हेमलता शर्मा जयपुर
#Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !






