सीपियों वाली चूड़ियों का नया फैशन ट्रेंड शादी और त्यौहारों में बढ़ाएगा खूबसूरती

सीपियों वाली चूड़ियों का नया फैशन ट्रेंड शादी और त्यौहारों में बढ़ाएगा खूबसूरती


​आजकल बाजार में सीपियों वाली चूड़ियों का नया ट्रेंड छाया हुआ है जो शादी और त्योहारों के सीजन में महिलाओं की पहली पसंद बन गया है। अगर आप भी किसी शादी या आने वाले नवरात्रि और गरबा नाइट के लिए एक अनोखा और ट्रेंडी लुक तलाश रही हैं तो सीपी बैंगल्स आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। यह चूड़ियां न केवल दिखने में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं बल्कि पहनने में काफी हल्की भी हैं।


​इस नए फैशन ट्रेंड में आपको कई तरह के आकर्षक विकल्प देखने को मिल रहे हैं


​गोटा पत्ती वर्क वाले सीपी कड़े


अगर आपको ढेर सारी चूड़ियां पहनना पसंद नहीं है तो आप गोटा पत्ती और सीपियों के कॉम्बिनेशन वाले कड़े चुन सकती हैं। यह हाथों पर बेहद खूबसूरत लगते हैं। इन्हें छोटे पारिवारिक कार्यक्रमों, पूजा या करवा चौथ जैसे त्योहारों पर आसानी से पहना जा सकता है।


​कलरफुल बीड्स और सीपी बैंगल्स


रंग-बिरंगी सीपियों और बीड्स से तैयार की गई यह चूड़ियां बहुत हल्की होती हैं। इनमें लटकन स्टाइल में लगी सीपियां इन्हें कलीरे जैसा लुक देती हैं। अगर आपने किसी चमकीले रंग की ड्रेस पहनी है तो यह मल्टीकलर चूड़ियां आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देंगी।

​कॉलेज और कैजुअल लुक के लिए सीपी ब्रेसलेट


कॉलेज जाने वाली लड़कियों और यंग जनरेशन के लिए सीपी वाले ब्रेसलेट काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसमें नीचे की तरफ लटकती सीपियां एक इंडो वेस्टर्न और रफ एंड टफ लुक देती हैं। इसे आप एथनिक के साथ-साथ फ्यूजन ड्रेसेस के साथ भी मैच कर सकती हैं।


​दुल्हनों के लिए ट्रेंडिंग सीपी कलीरे


अब पारंपरिक कलीरों का अंदाज भी बदल चुका है। सोशल मीडिया पर आजकल सीपी वाले कलीरे काफी वायरल हो रहे हैं। दुल्हनें अपने लहंगे और साड़ी के साथ इन्हें खूब पसंद कर रही हैं। यह हर रंग के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं।​यह सीपियों की ज्वेलरी पारंपरिक बंजारा लुक को एक आधुनिक ट्विस्ट देती है। खास बात यह है कि इसे शादीशुदा महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी लड़कियां भी पहन सकती हैं। अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में सबसे अलग और आकर्षक दिखना चाहती हैं तो अपनी वार्डरोब में सीपियों वाली चूड़ियां और कड़े जरूर शामिल करें।


हेमलता शर्मा जयपुर

#क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0