
स्किन केयर का जादुई पत्ता: चेहरे पर एलोवेरा लगाने से पहले जान लें डर्मेटोलॉजिस्ट का यह सच
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी बिगड़ी लाइफस्टाइल और लगातार बढ़ते प्रदूषण का सबसे पहला और गहरा असर हमारे चेहरे पर दिखता है। त्वचा की खोई हुई रंगत और ताजगी वापस लाने के लिए लोग अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं। हालांकि केमिकल्स से भरे प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स का डर हमेशा बना रहता है। यही वजह है कि प्राकृतिक और घरेलू नुस्खों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और इनमें सबसे पहला नाम आता है एलोवेरा जेल का।
एलोवेरा जेल में विटामिन सी, विटामिन ई और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं। लेकिन क्या रोजाना चेहरे पर एलोवेरा लगाना हर किसी के लिए सुरक्षित है
हर स्किन टाइप पर कैसा होता है एलोवेरा का असर
यदि आपकी त्वचा सामान्य या ड्राय है तो रोजाना एलोवेरा जेल का इस्तेमाल चेहरे को गहरा हाइड्रेशन प्रदान करता है। यह नमी को लॉक करके ड्राइनेस खत्म करता है और चेहरे में कुदरती कसाव लाता है।
ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन वालों के लिए भी यह बेहद उपयोगी माना गया है क्योंकि यह काफी लाइटवेट होता है। हालांकि बाजार में मिलने वाले कई एलोवेरा जेल में प्रिजर्वेटिव्स आर्टिफिशियल फ्रैग्रेंस या अल्कोहल मिलाया जाता है जो संवेदनशील त्वचा पर जलन पैदा कर सकता है। इसलिए इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
मुंहासों और एक्ने की समस्या से जूझ रहे लोगों को यह समझना जरूरी है कि एलोवेरा एक्ने का सीधा इलाज नहीं है। यह मुहांसों की वजह से होने वाली रेडनेस जलन और खुजली को शांत करने में मदद करता है। एक्ने की गंभीर समस्या के लिए केवल एलोवेरा पर निर्भर रहने के बजाय डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना ही सही विकल्प है।
इस्तेमाल के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें
त्वचा पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए हमेशा शुद्ध और केमिकल फ्री एलोवेरा जेल का ही चुनाव करें। अपनी स्किन टाइप को समझते हुए और पैच टेस्ट करने के बाद ही इसे अपने डेली स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बनाएं।
हेमलता शर्मा जयपुर
# जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!





