माथे की बिंदी बनी ग्लोबल पावर एक्सेसरी

माथे की बिंदी बनी ग्लोबल पावर एक्सेसरी

भारतीय संस्कृति का सदियों पुराना प्रतीक बिंदी आज अपने सबसे आधुनिक दौर से गुजर रहा है। यह अब केवल एक पारंपरिक श्रृंगार नहीं बल्कि दुनिया भर के फैशन रैंप और स्ट्रीट स्टाइल पर राज करने वाला एक ग्लोबल फैशन स्टेटमेंट बन चुका है। 

साल 2026 के लेटेस्ट ट्रेंड्स को देखते हुए बिंदी ने कूल और कंप्लीट लुक की एक नई परिभाषा लिखी है।फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि बिंदी चेहरे के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से आज्ञा चक्र पर ध्यान खींचती है जिससे न केवल नैन नक्श उभरते हैं बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है। 

इस सीजन के मुख्य बिंदी ट्रेंड्स:

मिनिमलिस्टिक ब्लैक डॉट: 
इन दिनों कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर ऑफिस जाने वाली महिलाओं तक छोटी काली बिंदी सबसे बड़ा ट्रेंड है। इसे न केवल साड़ियों के साथ बल्कि सफेद शर्ट डेनिम और फ्यूजन ड्रेसेस के साथ भी खूब पसंद किया जा रहा है। यह क्लीन गर्ल लुक के लिए पहली पसंद बनी हुई है। 

क्रिस्टल और स्टोन बिंदी: 
यह इस सीजन का सबसे आधुनिक ट्रेंड है। अब बिंदी सिर्फ माथे के बीच में नहीं बल्कि आंखों के कोनों पर भी लगाई जा रही है। स्मोकी आई मेकअप और डार्क आउटफिट्स के साथ माथे पर बारीक क्रिस्टल और स्टोन्स की एक कतार बहुत पसंद की जा रही है जो एक भविष्यवादी लुक देती है। 

आर्टिस्टिक और मराठी चंद्रकोर: 
अर्धचंद्र के आकार की चंद्रकोर बिंदी अब केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है। बड़ी सेलिब्रिटी शादियों और खास आयोजनों में इसे रॉयल विंटेज टच के लिए भारी सिल्क साड़ियों के साथ स्टाइल किया जा रहा है। इसके साथ ही कुमकुम या लिक्विड लाइनर से बनाई गई कलात्मक बिंदियां भी फिर से लौट आई हैं। 

बोहो चिक और सस्टेनेबल विकल्प: 

सिल्वर ज्वेलरी और लूज शर्ट के साथ एक बड़ी गहरे रंग की वेलवेट बिंदी उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो अपनी सादगी में भी एक मजबूत व्यक्तित्व दिखाना चाहती हैं। साथ ही अब वेलवेट की जगह कपड़े से बनी और दोबारा इस्तेमाल होने वाली फैब्रिक बिंदियों का चलन भी तेजी से बढ़ा है। 

फेस कट के अनुसार सही चुनाव: 
फैशन विशेषज्ञों के अनुसार अगर आपका चेहरा गोल है तो लंबी या वर्टिकल बिंदी लगाएं। ओवल चेहरे पर किसी भी शेप की बिंदी अच्छी लगती है। वहीं चौकोर चेहरे पर गोल बिंदी चेहरे के कट्स को कोमलता देती है और हार्ट शेप चेहरे पर छोटी गोल बिंदी सबसे ज्यादा सूट करती है। बिंदी सिर्फ एक श्रृंगार नहीं बल्कि आपकी पहचान का एक खूबसूरत हिस्सा है। 2026 का फैशन यह साबित करता है कि यह छोटा सा डॉट किसी भी साधारण लुक को खास बनाने की ताकत रखता है। 


- हेमलता शर्मा,  जयपुर

#सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0