
देशभर के कॉर्पोरेट ऑफिसों में छाया देसी लुक का क्रेज इन 6 एथनिक आउटफिट्स से खुद को दें गॉर्जियस लुक
सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही देश भर में त्योहारों और आस्था का रंग देखने को मिल रहा है। लेकिन इस बार सावन का क्रेज सिर्फ मंदिरों या घरों तक सीमित नहीं है बल्कि देश के बड़े-बड़े कॉर्पोरेट ऑफिसों और मल्टीनेशनल कंपनियों में भी वर्किंग वुमन के बीच ट्रेडिशनल फैशन का जलवा सिर चढ़कर बोल रहा है।
आधुनिकता और परंपरा के इस खूबसूरत फ्यूजन को देखते हुए नेशनल फैशन एक्सपर्ट्स ने इस सावन वर्किंग वुमन के लिए 6 बेस्ट एथनिक आउटफिट्स की एक स्पेशल लिस्ट शेयर की है जो आपको ऑफिस में कंफर्ट के साथ-साथ एक बेहद गॉर्जियस और एलिगेंट लुक देंगे।
एम्ब्रॉयडरी और अनारकली कुर्ती
अगर आप ऑफिस में सबसे हटके और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो लाइट एम्ब्रॉयडरी वाली अनारकली या स्ट्रेट कुर्ती एक बेहतरीन विकल्प है। यह पहनने में जितनी आरामदायक है दिखने में उतनी ही शालीन लगती है। सावन के महीने में इसे पहनकर जब आप ऑफिस जाएंगी तो हर किसी की नजरें आप पर ठहर जाएंगी।
लाइटवेट सिल्क और पेस्टल सूट्स
ऑफिस के लंबे वर्किंग आवर्स के लिए कंफर्ट सबसे जरूरी है। इसके लिए पेस्टल कलर्स जैसे लाइट ग्रीन मिंट या लेमन येलो के सूट्स एकदम परफेक्ट हैं। ये न सिर्फ आपको फ्रेश लुक देते हैं बल्कि ऑफिस मीटिंग्स के लिए भी बेहद फॉर्मल और सोबर माने जाते हैं।
दुपट्टा मैजिक: मिरर और सेक्विन वर्क
अगर आप अपने सिंपल कुर्ते को भी फेस्टिव लुक देना चाहती हैं तो हैवी मिरर वर्क या सेक्विन वर्क वाले दुपट्टे को कैरी करें। इसके साथ शाइनी ग्लॉसी मेकअप और पैरों में ट्रेडिशनल जूती आपके लुक में चार चांद लगा देगी। यह लुक इस सीजन में पूरे देश की वर्किंग प्रोफेशनल्स के बीच सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है।
कॉटन शरारा और प्लाजो सेट्स
आजकल की मॉडर्न वर्किंग वुमन के बीच प्लाजो और शरारा सेट्स काफी पॉपुलर हो रहे हैं। सावन के मौसम में उमस से बचने के लिए कॉटन फैब्रिक का चुनाव सबसे बेस्ट है। इसे आप मिनिमल ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं जिससे आपको एक परफेक्ट ग्लैमर क्वीन लुक मिलेगा।
कस्टमाइज्ड बुटीक सूट्स
यदि आप रेडीमेड कपड़ों से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो अपने नजदीकी टेलर या बुटीक से कस्टमाइज्ड कुर्ता-पेंट सेट सिलवा सकती हैं। इसमें आप अपनी पसंद के नेक डिजाइन और स्लीव्स रखवा सकती हैं जिससे आपका लुक एकदम यूनिक और ग्रेसफुल नजर आएगा।
मोनोटोन एथनिक लुक विद मिनिमल एक्सेसरीज
सावन के त्योहार में ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट करने के लिए आप सिंगल कलर जैसे हरा या मैरून का मोनोटोन सूट चुन सकती हैं। लुक को कंप्लीट करने के लिए एक छोटा सा फॉर्मल हैंडबैग और हल्की ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी कैरी करें। यह आपको ऑफिस में एक पावरफुल और अट्रैक्टिव प्रेजेंस देगा।
फैशन टिप: इस सावन अपने ऑफिस लुक को निखारने के लिए हैवी मेकअप की जगह न्यूड या ग्लॉसी मेकअप का इस्तेमाल करें और बालों के लिए सिंपल जूड़ा या ओपन सॉफ्ट कर्ल्स हेयरस्टाइल चुनें।
हेमलता शर्मा जयपुर
#उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...






