
पारंपरिक आभूषणों में बढ़ा क्रेज ट्रेंड में शामिल हुए एंटीक झुमके और इयर चेन
भारतीय पारंपरिक परिधानों के साथ सही आभूषणों का चुनाव सुंदरता को कई गुना बढ़ा देता है हाल ही में मार्केट में ट्रेडिशनल लुक को ध्यान में रखते हुए नया और आकर्षक आभूषण संग्रह पेश किया गया है। इस कलेक्शन में बारीकी से तैयार किए गए झुमके और कानों की चेन शामिल हैं जो क्लासिक और एथनिक स्टाइल का अद्भुत संगम पेश करते हैं।
विभिन्न डिजाइन और खासियतें
मोती और ग्रीन बीड्स डिजाइन: इस डिजाइन में नीचे लटकती मोतियों की बूंदें और हरे रंग के मनके लगे हैं जो इसे बहुत ही शालीन और सोबर लुक देते है।
रूबी स्टोन और गोल्डन फिनिश: रूबी पत्थरों की चमक और सुनहरी फिनिश वाले झुमके शाही और भव्य लुक के लिए तैयार किए गए हैं।
पीकॉक और एंटीक स्टाइल: मोर की आकृति वाले लंबे झुमके और एंटीक फिनिश वाली इयर चेन पारंपरिक कार्यक्रमों के लिए काफी पसंद की जा रही हैं।
कुंदन और पोल्की वर्क: जड़ाऊ कुंदन और पोल्की स्टाइल वाले इयर स्टड्स भारी साड़ियों और लहंगों के साथ बेहतरीन संयोजन बनाते हैं।
यह ज्वेलरी खास तौर पर सिल्क साड़ी कांजीवरम लहंगे अनारकली सूट और हाफ साड़ी जैसे पारंपरिक परिधानों के साथ बहुत सुंदर दिखती है इन्हें शादी सगाई त्योहार गृह प्रवेश और सांस्कृतिक आयोजनों जैसे खास मौकों पर आसानी से पहना जा सकता है।
अगर आप किसी खास मौके के लिए ज्वेलरी चुनना चाहती हैं या किसी को कोई यादगार तोहफा देना चाहती हैं तो यह आभूषण संग्रह एक बेहतरीन विकल्प है। इनके सदाबहार डिजाइन और बारीक कारीगरी इन्हें हर खास मौके के लिए उपयुक्त बनाती है।
हेमलता शर्मा जयपुर
#क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे






