थाई ग्रिल्ड चिकन-Thai grilled chicken

थाई ग्रिल्ड चिकन-Thai grilled chicken

घर में पार्टी का हो, तो मजा लें थाई ग्रिल्ड चिकन का। यह खाने बहुत ही मजदार है।
सामग्री-
2 पीस ताजा चिकन
2 लाल शिमलामिर्च बडे आकार में कटी हुई।
सामग्री मैरीनेट के लिए-
2 बडे चम्मच सोया सॉस
2 बडे चम्मच फिश सॉस
1 छोटा चम्मच डार्क सोया सॉस
1 छोटा चम्मच कुटी हुई कालीमिर्च
2 बडे चम्मच ब्राउन शुगर
8-10 कलियां लहसुन पिसा हुआ।
सामग्री सॉस के लिए-
1/2 कव चावल का मांड या फिर आप व्हाइट विनेगर
1/3 कप ब्राउन शुगर
4 कलियां लहसुन की पिसी हुई
2 हरीमिर्चे कटी हुई
1 बडा चम्मच फिश सॉस
1 बडा चम्मच सोया सॉस।
बनाने की विधि- सब से पहले एक बाउल में मैरीनेट की सारी सामग्री को डाल कर मिला लें। फिर इसमें चिकन के टुकडे और कालीमिर्च को डाल कर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे ढक कर फ्रीजर में ठंडा होने के लिए रख दें। सॉस तैयार करने के लिए एक पैन में सॉस की सारी सामग्री को डाल कर मिलाएं और उबालें। इसे धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं ताकि सॉस गाढी हो जाए। आप इस में अपने स्वादानुसार और भी चीनी या नींबू का रस डाल सकती हैं। इस सॉस को गरमगरम खाने के अलावा फ्रिज में ठंडा कर के भी खाया जा सकता है। अब चिकन को ग्रिल करें। यदि लाल शिमलामिर्च डालना चाहत हैं, तो उसे सिर्फ 10 मिनट तक ही ग्रिल करें। अब ग्रिल्ड चिकन के ऊपर रोस्टेड लाल शिमलामिर्च डाल कर सॉस और ब्राउन राइस के साथ सर्व करें।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0