
समर वेकेशन में बोरियत होगी दूर् ज्ञान और रोमांच से भरपूर हैं, भारत के ये 5 जादुई टूरिस्ट स्पॉट्स
गर्मियों की छुट्टियां केवल घर पर बैठकर टीवी देखने या मोबाइल पर गेम खेलने के लिए नहीं होतीं बल्कि यह बच्चों के मानसिक विकास और खेल-खेल में नई चीजें सीखने का एक सुनहरा अवसर होती हैं। अगर आप भी इस वेकेशन को यादगार बनाना चाहते हैं तो भारत की इन 5 चुनिंदा जगहों की सैर का प्लान बना सकते हैं जहाँ बच्चे मस्ती के साथ-साथ देश के इतिहास संस्कृति और प्रकृति को करीब से जान सकेंगे।
पहाड़ों की रानी ऊटी तमिलनाडु:
यदि आप बच्चों को तपती गर्मी से दूर किसी सुहाने मौसम में ले जाना चाहते हैं तो तमिलनाडु का ऊटी सबसे बेहतरीन विकल्प है। पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर यह हिल स्टेशन अपनी मखमली हरियाली और ठंडी हवाओं के लिए जाना जाता है। यहाँ बच्चे खूबसूरत टॉय ट्रेन की सवारी का रोमांच ले सकते हैं बॉटनिकल गार्डन में तरह-तरह के पौधों को देख सकते हैं और ऊटी लेक में बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इससे उन्हें प्रकृति और बदलते मौसम को समझने में मदद मिलेगी।
राजसी वैभव का प्रतीक मैसूर कर्नाटक:
भारतीय संस्कृति भव्य परंपराओं और राजा महाराजाओं के इतिहास से बच्चों को रूबरू कराने के लिए मैसूर मैसुरु एक शानदार जगह है। यहाँ का विश्व प्रसिद्ध मैसूर पैलेस रात के समय जब रोशनी से जगमगाता है, तो उसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। इसके अलावा यहाँ स्थित भारत का सबसे पुराना और बेहतरीन चिड़ियाघर बच्चों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है जहाँ उन्हें वन्यजीवों और जानवरों के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
चाय के बागान और झरने मुन्नार केरल:
अगर आप अपनी फैमिली को भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर शांति और सुकून के पल देना चाहते हैं, तो केरल का मुन्नार बेस्ट है। चारों तरफ फैले चाय के बागान और खूबसूरत झरने बच्चों का मन मोह लेंगे। यहाँ आकर बच्चे करीब से देख सकते हैं कि चाय की खेती कैसे होती है और इसे कैसे तैयार किया जाता है। साथ ही एराविकुलम नेशनल पार्क की सैर उन्हें पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक बनाएगी।
कंचनजंगा की छांव दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल:
दार्जिलिंग की वादियां बच्चों के समर वेकेशन को रोमांचक बनाने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। यहाँ की टॉय ट्रेन की सवारी बच्चों को एक अलग ही दुनिया का अहसास कराती है। इसके साथ ही यहाँ से दिखने वाली दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से एक कंचनजंगा का अद्भुत नजारा और दूर तक फैले चाय के बागान बच्चों को पहाड़ों की भौगोलिक बनावट और प्राकृतिक सौंदर्य को समझने का मौका देते हैं।
इतिहास और संस्कृति का गढ़ जयपुर राजस्थान:
अपने गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति के लिए मशहूर पिंक सिटी यानी जयपुर बच्चों के ज्ञान को बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। गुलाबी रंग की ऐतिहासिक इमारतों से सजे इस शहर में बच्चे आमेर के किले में हाथी की सवारी का आनंद ले सकते हैं। जयपुर की ऐतिहासिक विरासतें महल और यहाँ के रंग-बिरंगे पारंपरिक बाजार बच्चों को भारतीय इतिहास को किताबों से बाहर निकलकर असल जिंदगी में महसूस करने का मौका देते हैं।
-हेमलता शर्मा, जयपुर
#क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज






