गर्मियों में बालों का ख्याल, पसीने की चिपचिपाहट से लेकर हेयर सनस्क्रीन तक

गर्मियों में बालों का ख्याल, पसीने की चिपचिपाहट से लेकर हेयर सनस्क्रीन तक

गर्मियों में सिर्फ त्वचा ही नहीं बल्कि आपके बाल भी सनबर्न का शिकार होते हैं। पसीना और सूरज की यूवी किरणें मिलकर बालों के प्रोटीन केराटिन को तोड़ देती हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस मौसम में बालों को धोना सिर्फ सफाई नहीं बल्कि उन्हें ठंडा रखने का एक तरीका है। कुछ हटकर और रोचक टिप्स जो आपके काम आएंगी। 

बालों का सनस्क्रीन: 
जैसे आप चेहरे पर क्रीम लगाते हैं वैसे ही धूप में निकलने से पहले बालों पर थोड़ा सा बादाम तेल या अंगूर के बीज का तेल स्प्रे करें। इनमें प्राकृतिक एसपीएफ SPF होता है जो सूरज की किरणों से बालों को जलने से बचाता है। 

हफ्ते में एक बार ठंडा दूध का इस्तेमाल: 
क्या आप जानते हैं कि कच्चा और ठंडा दूध एक बेहतरीन नेचुरल क्लींजर है शैंपू से पहले ठंडे दूध से स्कैल्प की मालिश करने से पसीने की बदबू जड़ से खत्म हो जाती है और बाल रेशम जैसे मुलायम हो जाते हैं। 

शैंपू का सही तापमान: 

कभी भी सीधे नल के नीचे सिर न रखें। पहले एक मग पानी में शैंपू को घोल लें। इससे केमिकल का असर सीधा जड़ों पर नहीं पड़ता और झाग भी बेहतर बनता है। 

पसीने वाली हेयर स्टाइल से बचें: 

गर्मियों में बहुत टाइट जूड़ा या पोनीटेल बनाने से बचें। पसीने और खिंचाव की वजह से उस जगह के बाल टूटने लगते हैं जिसे ट्रैक्शन एलोपेसिया कहते हैं। बालों को थोड़ा ढीला छोड़ें ताकि हवा लगती रहे। 

सही चुनाव कैसे करें: 
अगर आपके बाल बहुत जल्दी ऑयली हो जाते हैं, तो क्ले-बेस्ड मिट्टी वाले शैंपू का इस्तेमाल करें। ये स्कैल्प से अतिरिक्त तेल सोख लेते हैं। वहीं अगर बाल झाड़ू जैसे रूखे हो रहे हैं तो नारियल पानी से बालों को स्प्रे करें यह बालों के लिए सबसे अच्छा नेचुरल हाइड्रेशन है। गर्मियों में बाल धोना बुरा नहीं है बस धोने के बाद उन्हें रगड़कर सुखाने के बजाय किसी पुरानी सूती टी-शर्ट से लपेटकर सुखाएं। इससे बाल टूटेंगे नहीं। 

-हेमलता शर्मा, जयपुर

# 5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0