स्टाइलिश लुक पाने के लिए लड़के फॉलो करें कुर्ता, इन बातों का रखें ध्यान

स्टाइलिश लुक पाने के लिए लड़के फॉलो करें कुर्ता, इन बातों का रखें ध्यान

त्यौंहारों का सीजन शुरू हो रहा हैं और इसमें सभी अच्छे से तैयार होना पसंद करते हैं। त्यौंहारों पर लड़कियां तो श्रृंगार कर खुद का रूप संवारती ही हैं, लेकिन इसी के साथ ही लड़के भी इस काम में पीछे नहीं रहते है। लड़के भी चाहते हैं कि त्यौंहार के दिनों में ट्रेडिशनल लुक पाया जाए। इसके लिए लड़कों के पास बेस्ट ऑप्शन कुर्ता रहता हैं। लेकिन सही कुर्ते के चुनाव को लेकर सबसे बड़ी दिक्कत आती है। इसलिए आज हम लड़कों को ट्रेडिशनल लुक देने वाले कुर्ते के चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं। आइए, इन टिप्स के बारे में जानते है।

कुर्ते का मटेरियल...
मार्केट में हर तरह के मटेरियल में आपको कुर्ते मिल जाएंगे, जिसमें शिफॉन, कॉटन और सिल्क के कुर्ते भी शामिल हैं। कपड़े के अनुसार ही उस पर वर्क भी किया जाता है। वैसे सिल्क और खादी जैसे कुर्तों की खास बात यह है कि इनके प्लेन टेक्सचर भी काफी अट्रैक्टिव लगते हैं। चाहे तो आप इन्हें नेहरू या अन्य तरह की जैकेट के साथ मैच भी कर सकते हैं।

कुर्ते का स्टाइल...
कुर्ते के मार्केट में दो स्टाइल उपलब्ध हैं- मॉर्डन और ट्रडिशनल। ट्रडिशनल कुर्ता सिंपल कट में होता है। वेडिंग के लिए डिजाइन्स कुर्तों में कढ़ाई वर्क ज्यादा होता है। इस तरह के कुर्ते हैवी या ज्यादा दुबले-पतले लड़कों के लिए बेहतर होते हैं। दूसरी ओर मॉर्डन कुर्तों में कई तरह की स्टाइल आने लगी है। इनके कट पहले जहां सिंपल ही होते थे वहीं अब कुर्तों के कट अलग-अलग होने लगे हैं। मार्केट में कई तरह के और डिजाइन के साथ मॉर्डन कुर्ते उपलब्ध हैं। अगर आप चाहें तो भारत के फेमस डिजाइनर के कुर्तों से इंस्पायर्ड कुर्ता सिलवा भी सकते हैं।

कुर्ते के रंग...
वेडिंग के लिए कुर्ता ले रहे हैं तो कोशिश करें कि आप ब्राइट कलर को चुनें। अगर कुर्ते पर कढ़ाई हो तब आप ऑफ वाइट या कोई अन्य लाइट कलर भी चुन सकते हैं। वहीं ब्राइट कलर के कुर्ते के साथ आप कंट्रास्ट या फिर वर्क वाली जैकेट चुन सकते हैं। यह आपको परफेक्ट लुक देगी।

#गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0