लंच बैग से नहीं छूट रहे हल्दी और तेल के जिद्दी दाग? अपनाएं ये 5 जादुई हैक्स, फिर से चमकेगा आपका बैग

लंच बैग से नहीं छूट रहे हल्दी और तेल के जिद्दी दाग? अपनाएं ये 5 जादुई हैक्स, फिर से चमकेगा आपका बैग


​रोजाना ऑफिस या स्कूल ले जाने वाले लंच बैग में अक्सर सब्जी की ग्रेवी हल्दी या तेल गिरने से बदनुमा और जिद्दी दाग पड़ जाते हैं। लंच बॉक्स तो रोज साफ हो जाता है लेकिन बैग की नियमित सफाई न होने से उसमें से बैक्टीरिया और अजीब सी बदबू आने लगती है।​अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो बैग के फैब्रिक को नुकसान पहुंचाए बिना उसे पूरी तरह नए जैसा फ्रेश और बैक्टीरिया-मुक्त बनाने के लिए ये आसान तरीके आजमाएं:




​बेकिंग सोडा का सूखा इस्तेमाल : बैग के अंदर बेकिंग सोडा छिड़ककर रातभर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह इसे ब्रश या सूखे कपड़े से साफ कर लें। यह नमी और दुर्गंध को सोख लेता है।  




​लिक्विड डिशवॉश और गुनगुना पानी: जिद्दी चिकनाई हटाने के लिए हल्के गुनगुने पानी में लिक्विड डिशवॉश मिलाएं। इस घोल में स्पंज या ब्रश डुबोकर बैग को हल्के हाथों से रगड़ें।  



​सिरका और नींबू का स्प्रे : बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिलाकर मिश्रण बनाएं। जिद्दी दागों पर इसे स्प्रे करें या कपड़े से पोछें। यह जिद्दी दागों को ढीला करने के साथ बैक्टीरिया भी खत्म करता है।  




​कोनों और सिलाई की सफाई: खाने के बारीक टुकड़े अक्सर बैग की सिलाई और टांकों के बीच जमा हो जाते हैं। पुराने टूथब्रश पर थोड़ा साबुन का पानी लगाकर इन कोनों को अच्छे से साफ करें।  



​कच्चा आलू या कॉर्नस्टार्च : अगर दाग बिल्कुल ताजा और ऑयली है तो उस पर थोड़ा सा कॉर्नस्टार्च अराफोट छिड़क दें या कच्चे आलू का टुकड़ा रगड़ें। यह सारा तेल सोख लेगा और दाग गहरा नहीं होगा।  



​सफाई के बाद बैग को सीधे धूप या खुली हवा में अच्छी तरह सूखने दें ताकि नमी के कारण फफूंद न लगे।  



हेमलता शर्मा जयपुर

#क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0