बाजार के नकली और केमिकल वाले तरबूज से रहें दूर, इस तरह करें असली नकली की पहचान

बाजार के नकली और केमिकल वाले तरबूज से रहें दूर, इस तरह करें असली नकली की पहचान

गर्मियों में तरबूज खाना हर किसी को पसंद होता है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक देता है और पानी की कमी को पूरा करता है। लेकिन आजकल बाजार में केमिकल से पके या नकली तरीके से तैयार किए गए तरबूज भी मिलने लगे हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। कई बार ये बाहर से ताजे और लाल दिखते हैं, लेकिन अंदर से उतने अच्छे नहीं होते। ऐसे में सही तरबूज की पहचान करना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप भी अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखते हैं, तो कुछ आसान तरीकों से असली और नकली तरबूज की पहचान कर सकते हैं।

रंग और बनावट से करें पहचान
असली और नेचुरल तरीके से पका तरबूज अंदर से गहरा लाल और एक रंग का होता है। अगर तरबूज का रंग बहुत ज्यादा चमकीला या अजीब लगे, तो उसमें केमिकल का इस्तेमाल हो सकता है। साथ ही, अगर गुद्दे में सफेद या पीले धब्बे नजर आएं, तो वह पूरी तरह से पका नहीं होता या उसमें कुछ गड़बड़ी हो सकती है।

कटने के बाद पानी छोड़ने पर ध्यान दें
जब आप तरबूज काटते हैं, तो देखें कि उसमें से ज्यादा पानी तो नहीं निकल रहा। बहुत ज्यादा पानी निकलना इस बात का संकेत हो सकता है कि उसे जल्दी पकाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया गया है। प्राकृतिक रूप से पके तरबूज में रस तो होता है, लेकिन वह संतुलित रहता है।

बीज और गुद्दे की क्वालिटी जांचें
असली तरबूज के बीज काले और सख्त होते हैं, जबकि नकली या केमिकल से पके तरबूज में बीज सफेद या अधपके हो सकते हैं। इसके अलावा गूदा भी नरम और पानीदार होने के बजाय थोड़ा ठोस और मीठा होना चाहिए। इससे आप उसकी क्वालिटी का अंदाजा लगा सकते हैं।

स्वाद से पहचान करें
तरबूज का स्वाद उसकी सबसे बड़ी पहचान होता है। अगर तरबूज बहुत ज्यादा मीठा या बिलकुल फीका लगे, तो उसमें गड़बड़ी हो सकती है। प्राकृतिक रूप से पके तरबूज का स्वाद हल्का मीठा और ताजगी भरा होता है, जो खाने में अच्छा लगता है।

खरीदते समय रखें ध्यान

तरबूज खरीदते समय उसकी बाहरी सतह भी देखें। एक अच्छा तरबूज हल्का सा भारी होता है और उसकी सतह पर पीले रंग का दाग होता है, जो उसके जमीन पर पके होने का संकेत देता है। बहुत चमकदार या बिना निशान वाले तरबूज से बचना ही बेहतर होता है।

#क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार