नए साल की शुरुआत करें इन चीजों के साथ, बनी रहेगी सुख- समृद्धि

नए साल की शुरुआत करें इन चीजों के साथ, बनी रहेगी सुख- समृद्धि

2022 जल्द ही खत्म होने वाला है और फिर शुरू होगा एक नया साल 2023। हर व्यक्ति नए वर्ष को नए उल्लास, उम्मीदें और ऊर्जा के साथ शुरू करना चाहता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें घर पर लाने से आपके लिए आने वाला साल की अच्छी शुरुआत होगी और पूरा वर्ष बहुत ही शुभ बीतेगा।

हाथी की मूर्ति - माना जाता है कि हाथी की प्रतिमा लगाने से घर में पॉजिटिव वाइब्स और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे आपके दिन के कामों में सही तरह से मन लगा रहता है। इसलिए लोग अपने घर, दुकान या ऑफिस में भी हाथी की तस्वीर या मूर्ति रखते है। तो आप ही इस नए साल पर घर में हाथी की छोटी या बड़ी मूर्ति या तस्वीर लगा सकते हैं।

मोर पंख - मोर पंख का नाम आते ही मन में श्रीकृष्ण की मोहक छवि सामने आ जाती है। नए वर्ष की शुरुआत आप भी घर पर  मोर पंख खरीदकर ला सकते है। माना जाता है कि घर पर मोरपंख रखने से आर्थिक स्थिति सही बनी रहती है।

शंख - माना जाता है कि शंख को रखने और बजाने से जीवन में सकारात्मका आती है और इसका सीधा असर आपके काम और व्यापार पर भी पड़ता है। इसलिए अगर आप आर्थिक रूप से तरक्की करना चाहते हैं तो नए साल पर घर में शंख जरुर ले आइए।

कछुआ - कछुए को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना गया। तो इस साल आप घर पर कछुए की मूर्ति या कछुए को उकेरी हुई अंगूठियाँ भी ले सकते हैं। बाजार में सोने और चांदी दोनों ही तरह की रिंग उपलब्ध है।

लाफिंग बुद्धा - साथ ही आप अपने चाहने वालों या दोस्तों के लिए भी नए साल की अच्छी शुरुआत के लिए उन्हें लाफिंग बुद्धा की मूर्ति उपहार में दे सकते हैं। माना जाता है कि घर के प्रवेश द्वार पर लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से जीवन में तरक्की होती है।

#उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0