खास चटपटे आलू का स्वाद

खास चटपटे आलू का स्वाद

कुछ नया बनाने की कोशिश कुकिं ग स्टाइल को दिलचस्प बना देती है, इसीलिए हम लेकर आए है खास चटाकेदार स्वाद, ताकि खाने में आपको मिले नईनई किस्म।

सामग्री
-
6 आलू, 4 टीस्पून-बटर
2 टेबलस्पून चीज कद्दूकस किया हुआ
2-3 हरी मिर्च
1 टेबलस्पून धनिया की पत्तियां बारीक कटी हुई
1/4 टीस्पून काली मिर्च बारीक कटी हुई
स्वादनुसार नमक।

बनाने की विधि- आलू को छीलकर कांटे से 2-3 जगह गोद लें। इसे 220 डि सें पर प्रीहीटेड अवन में 40 मिनट तक बेक कर लेें। फिर आलू का निचला भाग जरा सा काट दें, ताकि उसे खडा कर सकें। आलू का ऊपरी भाग भी थोडा सा काटकर अन्दर से खोखला कर लें। फिर इसमें 3 टेबलस्पून बटर, चीज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती कालीमिर्च पाउडर और नमक मिलाकर स्टफ करें। शिमला मिर्च और बचे हुए बटर को एक साथ मिलाकर आलू के ऊपर रख दें। प्रीहीटेड अवन में 10 मिनट तक बेक करके गरमागरम सर्व करें ।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0