इन केक रेसिपी से अपनी क्रिसमस पार्टी को बनाए खास

इन केक रेसिपी से अपनी क्रिसमस पार्टी को बनाए खास

दिसंबर साल का सबसे खूबसूरत महीना होता है। दिसंबर के आते ही सभी अपने घरों में क्रिसमस और नए साल की तैयारियों में व्यस्त हो जाते हैं। क्रिसमस का तौहार आम तौर पर बच्चों के लिए सबसे पसंदीदा त्यौहार में से एक है। वहीं घर के बड़े उनके लिए ढेर सारे तोहफे लाते है। वहीं कुछ लोग अपने घर को सजाने में लगे हुए है। कुछ ये सोच रहे है कि इस बार क्रिसमस पर ऐसा क्या बनाए जो स्पेशल होने के साथ-साथ मेहमानों की तरीफ भी मिले। आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसी ही रेसिपी जो आप इस क्रिसमस पर आसानी से बना सकती हैं और घर आए मेहमानों की तरीफ भी पा सकती है, तो ये मौका सबसे अच्छा इसे हाथ से ना जाने दें-
एगलेस डेट केक--
सामग्री-
मैदा- 1 कप
खजूर- 18
दूध- 3/4 कप
चीनी- 3/4 कप
तेल- 1/2 कप
बेकिंग सोडा- 1 चम्मच
मेवे- 1 चम्मच कटे हुए

बनाने की विधि-
खजूर को थोड़े से दूध के साथ भिगो कर नरम होने के लिये रख दीजिये। एक कटोरे में चीनी, दूध और तेल तब तक मिलाइये जब तक कि चीनी घुल ना जाए, इसे किनारे रख दीजिये। मैदे और बेकिंग सोडे़ को एक साथ मिला कर रख लीजिये। अब खजूर को मिक्सी में पीस कर पेस्ट तैयार कीजिये। पेस्ट को दूध और चीनी वाले घोल में मिला दें। इसमें मैदे को पूरी तरह से मिला दीजिये। फिर इस मिश्रण में कटे हुए मेवे मिला कर चलाइये। ओवन को 10 मिनट के लिये 176 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें। तब तक के लिये पैन को तेल लगा कर ग्रीस करें, उस पर हल्का सा आटा भी फैलाएं। पैन में तैयार केक का पेस्ट डालें और ओवन में 35-40 मिनट तक के लिये रख कर बेक करें। बीच- बीच में इसको चेक करती रहें। केक तैयार होने पर इसे बाहर निकाले और ठंडा हो जाने के बाद ही काटें।

# 5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0