वास्तु शास्त्र के कुछ अनसुने और गहरे रहस्य, जो आपके घर की ऊर्जा को पूरी तरह बदल सकते हैं

वास्तु शास्त्र के कुछ अनसुने और गहरे रहस्य, जो आपके घर की ऊर्जा को पूरी तरह बदल सकते हैं

अक्सर लोग केवल दिशाओं को देखते हैं। लेकिन वास्तु की गहराई इससे कहीं अधिक है। यहाँ कुछ ऐसे रोचक तथ्य हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में चमत्कारिक बदलाव देख सकते हैं। 

घर की दहलीज और उसका गुप्त महत्वः 
पुराने समय में घरों के मुख्य द्वार पर लकड़ी की ऊंची दहलीज बनाई जाती थी। इसके पीछे एक वैज्ञानिक और वास्तु कारण था। दहलीज केवल धूल-मिट्टी को अंदर आने से नहीं रोकती बल्कि यह घर की सकारात्मक ऊर्जा को बाहर लीक होने से भी रोकती है। यदि आपके मुख्य द्वार पर दहलीज नहीं है तो वहां एक पीतल की पट्टी लगवाना आपकी आर्थिक स्थिरता को बढ़ा सकता है। 

आग्नेय कोण में पानी का होना है खतरनाकः 
ज्यादातर लोग जानते हैं कि रसोई दक्षिण-पूर्व में होनी चाहिए लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि इस कोने में पानी का सिंक और चूल्हा कभी साथ नहीं होने चाहिए। अग्नि और जल का विरोध घर में अनावश्यक झगड़ों का कारण बनता है। यदि वे पास-पास हैं तो उनके बीच एक छोटा सा लकड़ी का विभाजन या हरा पौधा रखना इस तनाव को खत्म कर देता है। 

शौचालय की सीट और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षणः 

शौचालय की दिशा के बारे में सब जानते हैं लेकिन एक रोचक तथ्य यह है कि शौच करते समय आपका मुख कभी भी दक्षिण की ओर नहीं होना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह दिशा विसर्जन की ऊर्जा को बढ़ा देती है जिससे शरीर की वाइटल एनर्जी कम होने लगती है। कोशिश करें कि आपका मुख उत्तर या पश्चिम की ओर रहे। 

सीढ़ियों के नीचे का रहस्यः 
सीढ़ियों के नीचे अक्सर लोग मंदिर या टॉयलेट बनवा लेते हैं जो एक गंभीर दोष है। सीढ़ियां भारीपन का प्रतीक हैं और उनके नीचे मंदिर होने से आपकी प्रार्थनाएं फलित नहीं होतीं। इसी तरह टॉयलेट होने से पूरे घर की सुख समृद्धि दब जाती है। सीढ़ियों के नीचे का स्थान केवल भंडारण के लिए इस्तेमाल करना ही सबसे सुरक्षित है। 

नमक का पानी और पोंछाः 
वास्तु का एक बहुत ही गुप्त उपाय यह है कि सप्ताह में कम से कम एक बार समुद्री नमक मिले हुए पानी से घर में पोंछा लगाना चाहिए। नमक में नकारात्मक आयनों को सोखने की अद्भुत क्षमता होती है जो घर में मौजूद किसी भी तरह की मानसिक भारीपन या तनाव को तुरंत सोख लेता है। इन छोटे और अनसुने नियमों का पालन करके आप अपने घर को केवल एक रहने की जगह नहीं बल्कि ऊर्जा का एक शक्तिशाली केंद्र बना सकते हैं। 

-  हेमलता शर्मा, जयपुर

#सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0