Skin Care Tips: देसी घी से चमक जाएगी आपकी त्वचा, जाने क्या है इस्तेमाल करने का तरीका

Skin Care Tips: देसी घी से चमक जाएगी आपकी त्वचा, जाने क्या है इस्तेमाल करने का तरीका

आजकल महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बावजूद त्वचा की चमक जल्दी फीकी पड़ जाती है। ऐसे में अगर आप नेचुरल और असरदार उपाय ढूंढ रही हैं, तो देसी घी आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद में देसी घी को त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स, विटामिन A, D और E स्किन को गहराई से पोषण देते हैं और ड्राइनेस दूर करने में मदद करते हैं। खास बात यह है कि देसी घी हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद होता है, बस इस्तेमाल का तरीका सही होना चाहिए। अगर इसे सही ढंग से स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जाए, तो कुछ ही दिनों में त्वचा सॉफ्ट, ग्लोइंग और हेल्दी नजर आने लगती है।

ड्राई स्किन के लिए देसी घी का कमाल

अगर आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो गई है, तो देसी घी एक नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। रात को सोने से पहले हल्का सा देसी घी उंगलियों पर लेकर चेहरे पर मसाज करें। इससे स्किन की नमी बरकरार रहती है और सुबह चेहरा मुलायम महसूस होता है। नियमित इस्तेमाल से ड्राइनेस की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है।

चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए घी का इस्तेमाल
देसी घी त्वचा की अंदरूनी परत तक पोषण पहुंचाता है, जिससे नेचुरल ग्लो आता है। हफ्ते में 2 से 3 बार घी को हल्का गुनगुना करके चेहरे पर अप्लाई करें और 10 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और चेहरा फ्रेश नजर आने लगता है।

डार्क सर्कल और होंठों के लिए फायदेमंद
आंखों के नीचे काले घेरे और फटे होंठ आजकल आम समस्या बन चुके हैं। रात में सोते समय आंखों के नीचे हल्की मात्रा में देसी घी लगाएं। इससे स्किन रिपेयर होती है और डार्क सर्कल धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं। वहीं, होंठों पर घी लगाने से लिप्स सॉफ्ट और पिंक दिखने लगते हैं।

घी और घरेलू चीजों से फेस पैक

देसी घी को बेसन, हल्दी या गुलाब जल के साथ मिलाकर फेस पैक भी बनाया जा सकता है। यह पैक स्किन को डीप क्लीन करता है और नेचुरल ब्राइटनेस लाने में मदद करता है। हफ्ते में एक बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से त्वचा में निखार साफ नजर आने लगता है।

इस्तेमाल करते समय रखें ये सावधानियां

अगर आपकी स्किन ऑयली या एक्ने-प्रोन है, तो देसी घी बहुत कम मात्रा में ही इस्तेमाल करें। दिन में लगाने की बजाय रात का समय बेहतर रहता है। हमेशा शुद्ध देसी घी का ही प्रयोग करें, ताकि किसी तरह की स्किन एलर्जी न हो।

#परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!