Sizzling Summer Looks इस गर्मी अपनाएं ये ट्रेंडी शॉर्ट हेयरकट्स दिखें बॉलीवुड दीवा जैसी कूल

Sizzling Summer Looks इस गर्मी अपनाएं ये ट्रेंडी शॉर्ट हेयरकट्स दिखें बॉलीवुड दीवा जैसी कूल


गर्मियों के मौसम में लंबे बालों को मैनेज करना काफी मुश्किल हो जाता है ऐसे में शॉर्ट हेयरकट्स न केवल आपको गर्मी से राहत देते हैं बल्कि आपको एक फ्रेश और कॉन्फिडेंट लुक भी देते हैं अगर आप भी अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो इन बॉलीवुड और हॉलीवुड इंस्पायर्ड हेयरकट्स को जरूर ट्राई करें। 

टॉप ट्रेंडी हेयरकट ऑप्शंस: 
वेवी बॉब श्रद्धा कपूर की तरह अगर आप अपने बालों में हल्का वॉल्यूम और वेव चाहती हैं तो यह कट आपके लिए परफेक्ट है यह कैजुअल और फॉर्मल दोनों मौकों पर फबता है। 

क्लासिक बॉब: 
रिहाना स्टाइल का यह सीधा और सलीके वाला बॉब कट हमेशा फैशन में रहता है यह आपको एक क्लासी और शार्प लुक देता है। 

पिक्सी कट: 
अगर आप कुछ बोल्ड और हटकर ट्राई करना चाहती हैं तो एम्मा वॉटसन जैसा पिक्सी कट बेस्ट है यह लो मेंटेनेंस है और बहुत ही स्टाइलिश लगता है। 

फेदर कट: 
बालों में लेयर्स और बाउंस के लिए फेदर कट एक बेहतरीन चुनाव है यह चेहरे को एक सॉफ्ट फ्रेम देता है। 

बटरफ्लाई कट: 
कर्टन बैंग्स के साथ बटरफ्लाई हेयरकट काफी ट्रेंड में है। यह शॉर्ट और मीडियम लेंथ दोनों पर बहुत सूट करता है। 
 बैंग्स के साथ: 
बॉब ज़ेंडया की तरह अगर आप अपने माथे को कवर करते हुए बैंग्स रखेंगी तो आपका लुक एकदम चिक और मॉडर्न नजर आएगा। 
वन साइड लॉन्ग: 
थोड़ा सा एजी लुक चाहिए तो एक तरफ से छोटे और दूसरी तरफ से थोड़े लंबे बालों वाला यह स्टाइल ट्राई करें। 

हेयरस्टाइलिंग टिप्स: 
हेयरकट हमेशा अपने फेस शेप के अनुसार ही चुनें अगर चेहरा गोल है तो लेयर्ड कट चुनें और अगर चेहरा ओवल है तो आप किसी भी शॉर्ट हेयरस्टाइल के साथ जा सकती हैं तो देर किस बात की इस गर्मी पुराने लुक को कहें अलविदा और इन कूल हेयरकट्स के साथ बनें स्टाइल आइकॉन। 
- हेमलता शर्मा, जयपुर

#जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0