
रक्षाबंधन पर एथनिक फैशन गोल्स दे रही हैं शालिनी पांडे, देखें उनके 5 सबसे खूबसूरत लुक्स
मुंबई। रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं, बल्कि पारंपरिक भारतीय परिधानों को पहनकर अपनी संस्कृति और खूबसूरती को सेलिब्रेट करने का भी खास मौका होता है। इस मौके पर हर कोई ऐसे एथनिक लुक्स की तलाश में रहता है, जो ग्रेस, एलिगेंस और फेस्टिव वाइब्स का बेहतरीन मेल हों। अगर आप भी इस रक्षाबंधन अपने स्टाइल को खास बनाना चाहती हैं, तो शालिनी पांडे के ये खूबसूरत एथनिक लुक्स आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन साबित हो सकते हैं। साड़ियों से लेकर खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट्स तक, शालिनी ने कई बार साबित किया है कि एथनिक फैशन में उनका अंदाज़ सबसे अलग और बेहद आकर्षक है। खूबसूरत एम्बेलिश्ड साड़ी में ग्रेसफुलः इस खूबसूरत एम्बेलिश्ड साड़ी में शालिनी पांडे बेहद शानदार लग रही हैं। साड़ी की हल्की चमक और बारीक कढ़ाई उनके लुक में नज़ाकत और ग्लैमर का बेहतरीन मेल जोड़ रही है। मिनिमल ज्वेलरी और सॉफ्ट मेकअप के साथ उन्होंने इस एथनिक लुक को बेहद ग्रेसफुल और स्टाइलिश बना दिया है।






