सेक्स और भारतीय समाज

सेक्स और भारतीय समाज

सेक्स के प्रति भारतीय समाज का नजरिया तेजी से बदल रहा है। पुरानी वर्जनाएं तोडता समाज अब सेक्स के प्रति क्या सोच रखता है, इसका खुलासा एक सर्वेक्षण मे किया गया है। यौन संबंध हमारे जीवन का सबसे महत्तवपूर्ण हिस्सा है। इसके बावजूद अभी भी हमारे समाज में लोग यौन संबंधों पर खुलकर बात करने से कतराते हैं। हालांकि समाज में आए व्यापक बदलाव और लिव इन व समलैंगिक संबंधों के कारण यौन संबंध केवल विवाह के बाद की क्रिया नहीं रह गए हैं। आजकल टीन एज में ही लडके-लडकियां इस सुख को भोगना चाहते है। सेक्स के प्रति भारतीय समाज का क्या नजरिया है और किन परिस्थितियों में स्त्री पुरूष कितनी बार यौन संबंध बनाते हैं, इस विषय पर कामसूत्र नामक कंपनी जो कि कंडोम बनाती है उसने वार्षिक सेक्स सर्वेक्षण कराया। यह सर्वेक्षण ऑनलाइन कराया गया। इससे लोगों ने बेहिचक अपने यौन संबंधों का खुलासा किया और अपने विचार बताए। इस सर्वेक्षण में 18 साल की उम्र से अधिक के करीब 13000 लोगौं ने हिस्सा लिया। इस सर्वेक्षण में विभिन्न शहरों के और विभिन्न वर्गो के लोगों ने हिस्सा लिया।
सर्वेक्षण के परिणाम
यौन आदतें:
सप्ताह में औसतन एक बार से ज्यादा संबंध बनाने वालों की संख्या बढ कर 57 प्रतिशत हो गई है। जो कि पहले कम थी। 65 प्रतिशत लोग अपनी यौन आदतों से खुश हैं। सर्वेक्षण के अनुसार लोगौं को यौन गतिविधियों के लिए रात का समय ज्यादा अच्छा लगता है। लेकिन सप्ताह के अंत में या छुट्टी के दिन लोग दिन में भी सेक्स करते हैं।
यौन उत्तेजना: सर्वेक्षण के अनुसार पुरूषों में यौन उत्तेजना बढाने मे सबसे महत्तवपूर्ण स्थान स्तन का है। उसके बाद संपूर्ण सुंदरता और फिर नितंबो का स्थान है। महिलाओं को पुरूषों में संपूर्ण सौंदर्य में 42 प्रतिशत चेहरा, आंखे और फिर नितंब पसंद है।
यौन क्रीडा: यौन क्रीडा में चुंबन 88 प्रतिशत सबसे आम गतिविधि है। इसके बाद 74 प्रतिशत हाथों से उत्तेजना लाना है। स्त्री और पुरूष दोनों ही इस में बराबरी से हिस्सा लेते हैं।
यौन संबंध बनाने की अवस्था: सर्वेक्षण के परिणामों के अनुसार स्त्री के ऊपर पुरूष 80 प्रतिशत लोगों में लोकप्रिय अवस्था है। इसके बाद 72 प्रतिशत लोगों ने पुरूष के ऊपर स्त्री वाली अवस्था को पसंद किया। 80 प्रतिशत लोगों ने अपने जीवन में मुखमैथुन आजमाया है। 42 प्रतिशत लोगों ने मुखमैथुन को सामान्य माना है जबकि 15 प्रतिश लोग इसे गंदा और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानते हैं।
समलैंगिकता: 17 प्रतिशत लोगों ने समान सेक्स में रूची दिखाई। शेष 78 प्रतिशत लोग इसे वर्जित मानते हैं।
विवाह पूर्व सेक्स: विवाहित लोगों में एक तिहाई लोगों ने माना कि उन्होनें विवाह पूर्व सेक्स किया है। जबकि अविवाहित लोगों में आधे से ज्यादा ने विवाह पूर्व सेक्स किया है। 79 प्रतिशत ने मित्र के साथ और 26 प्रतिशत ने होने वाले पति या पत्नी के साथ विवाह पूर्व सेक्स करना स्वीकारा है। 88 प्रतिशत लोगों ने माना कि वे हस्तमैथुन करते हैं।

#पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0